चोरी की बाइक बरामद, गिरफ्तार
थाना सदर की पुलिस ने चोरी के मामले में एक को काबू किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:18 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर : थाना सदर पुलिस ने चोरी के मामले में एक को काबू किया है। एएसआइ हरदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाका लगाकर खड़ थे। तभी दो लोग बाइक से आ रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा करने पर आरोपितों ने बाइक भगा ली, जिनको पुलिस पार्टी की मदद से काबू किया गया। इस दौरान एक भागने में कामयाब हो गया। आरोपितों से चोरी की एक बाइक सप्लेंडर, ब्लेक पीबी14-ए-7675 बरामद की गई है। आरोपितों की पहचान पवन सिंह वासी वेरका, राजविदर सिंह 88 फुट रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने राजविदर सिंह को काबू कर लिया है। जबकि पवन सिंह भागने में कामयाब हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें