आवारा सूअरों से परेशान पंजाब सरकार के अधिकारी और कर्मचारी
अमृतसर रामतीर्थ रोड स्थित ग्वाल मंडी इलाका में पंजाब सरकार के तीन अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आजकल आवारा सूअरों से काफी परेशान है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
रामतीर्थ रोड स्थित ग्वाल मंडी इलाका में पंजाब सरकार के तीन अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आजकल आवारा सूअरों से काफी परेशान है। सुबह से शाम तक इधर-उधर घूमने वाले आवारा सूअरों से जहां लोगों को निकलने में परेशानी होती है, वहीं इससे कई गंभीर बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है। इससे राहत पाने के लिए कर्मचारियों ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए, लेकिन जब इसका कुछ असर नहीं हुआ तो वे अपने आला अधिकारियों के पास पहुंचे और राहत दिलाने की अपील की। आरटीए की ओर से निगम कमिश्नर को बार-बार कहने के बाद भी इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अब सिविल सप्लाई विभाग के कंट्रोलर ने नगर निगम को इसकी शिकायत करने का ठान लिया है। जानकारी के मुताबिक रामतीर्थ रोड स्थित ग्वाल मंडी चौक में सिविल सप्लाई और आरटीए कार्यालय हैं। जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर के अलावा 50 के करीब कर्मचारी और रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) कंवलजीत ¨सह के अलावा 50 के करीब ही कर्मचारी काम करते हैं। इन दोनों विभागों में पब्लिक डी¨लग होती है और काम के सिलसिले में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।इसी कांप्लेक्स में स्थित पंजाब पुलिस का सीआईडी ¨वग है। इसमें एआईजी के अलावा 40 से 50 के करीब कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा वर्किंग दिनों में यहां रोजाना 500 से ज्यादा लोग काम के सिलसिले में पहुंचते हैं। यहां कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने बताया कि पूरा दिन यहां आवारा सूअर घूमते रहते हैं और आजकल गर्मी के दौरान तो कई बार कार्यालय के कमरों
में घुस कर बैठ जाते हैं। इससे आफिस का वातावरण ही खराब हो जाता है। बारिश के दिनों में तो और भी बूरा हाल होता है जब सूअर कीचड़ से लथपथ कमरों में पहुंच जाते हैं और कांप्लेक्स का वातावरण दूषित हो जाता है। उन्होंने बताया कि आस-पास की कालोनियों में रहने वाले कुछ लोगों ने सूअर पाल रखे हैं, जो उन्हें दिनभर आवार छोड़ देते हैं। लोगों को एसा नहीं करने की कई बार अपील की लेकिन उन पर कोई असर नहीं होता।
बाक्स
रंजीत एवेन्यू एरिया से हटाए आधा दर्जन सूअर
तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत आजकल नगर निगम आवारा सूअरों तथा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है। रविवार को यहां शुरु हुए अभियान के तहत आधा दर्जन सूअर काबू किए। इसके अलावा जिला सेहत अधिकारी ने शहर के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह का अभियान चला कर 30 से ज्यादा आवारा सूअरों के अलावा कई दर्जन आवारा कुत्तों को पकड़ कर बंद किया।
निगम को कई बार शिकायत दी
निगम कमिश्नर को इसके बारे में कई बार लिखित शिकायतें दी गई हैं। व्यक्तिगत तौर पर भी निगम कमिश्नर को आवारा सूअरों से राहत दिलाने और कार्यालय के बाहर लगे कचरे के ढेर को हटाने की बात कही गई। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। अब तो वे खुद ही एक गाड़ी में सूअरों को भर कर बाहर दूर छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। कंवलजीत ¨सह, रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, अमृतसर।
कांप्लेक्स में गाड़ी ले जाना मुश्किल
आवारा सूअरों के चलते कई बार तो कांप्लेक्स में गाड़ी ले जाना मुश्किल होता है और उन्हें सड़क पर ही कार छोड़नी पड़ती है। क्योंकि यहां दो विभागों में पब्लिक डी¨लग हैं तो यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कई बार तो यहां काम के सिलसिले में आने वाली महिलाएं या लड़कियां बाहर से ही लौट जाती हैं। इस संबंधी नगर निगम कमिश्नर सोनाली गिरि को लिखित शिकायत करेंगे ताकि आवारा सूअरों से राहत मिल सके।
सतबीर ¨सह, जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर, अमृतसर। हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई
हमारे पास आरटीए कार्यालय से कोई शिकायत नहीं आई। आजकल रंजीत एवेन्यू इलाका में आवारा सूअरों तथा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इधर सफाई करने के बाद वे अपने स्तर पर आरटीए और सिविल सप्लाई कार्यालय में इसी तरह का अभियान चलाएंगे। इसके अलावा तंदरुस्त पंजाब अभियान के तहत वहां से कचरा भी हटाया जाएगा, ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ माहौल मिल सके। राजू चौहान, जिला सेहत अधिकारी, नगर निगम अमृतसर।