विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nirmal Singh Bhangoo: साइकिल पर दूध बेचने वाले महाठग ने कैसे खड़ा कर दिया अरबों का साम्राज्य? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Published: Mon, 26 Aug 2024 11:02 AM (GMT+05:30)

Nirmal Singh Bhangoo 5 करोड़ से अधिक लोगों के साथ ठगी करने वाला महाठग और पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल ...और पढ़ें

Nirmal Singh Bhangoo: 5 करोड़ से अधिक लोगों के साथ ठगी, खड़ा कर दिया अरबों का साम्राज्य।
Nirmal Singh Bhangoo: 5 करोड़ से अधिक लोगों के साथ ठगी, खड़ा कर दिया अरबों का साम्राज्य।

सुशील कुमार, अमृतसर। महाठग निर्मल सिंह भंगू का निधन हो गया। उसने 5 करोड़ से अधिक लोगों के साथ ठगी कर अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया था। वह पंजाब के बरनाला का रहने वाला था। शुरुआती जीवन उसका बेहद कठिन था। वह साइकलि पर दूध बेचा करता था। पंजाब में नौकरी नहीं मिली तो पश्चिम बंगाल का रुख किया।

निर्मल सिंह भंगू ने करियर की शुरुआत चिटफंड कंपनी से की। कोलकाता में पियरलेस के साथ काम करना शुरू किया। इसके बाद वह गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमेटेड के साथ जुड़ गया। इस कंपनी में वे काफी दिनों तक काम किया। लेकिन बाद में कंपनी बंद हो गई। फिर वह बेरोजगार हो गया।

पहली कंपनी से जुटा लिया था करोड़ों रुपये

इस दौरान लोगों के साथ ठगी करने का हुनर सीख लिया था। इसके बाद अपनी खुद की कंपनी खड़ी कर दी। पहले उसने पर्ल्‍स गोल्‍डन फॉरेस्‍ट नाम की कंपनी बनाई। लोगों से सागौन जैसे पेड़ों के प्लांटेशन पर निवेश कर मोटा मुनाफा का लालच दिया। 1996 तक इसके तहत करोड़ों रुपये जुटा ली। इनकम टैक्स और अन्य जांचों के चलते इस कंपनी को बंद करना पड़ा।

लोगों को मोटा मुनाफा का दिया था लालच

इसके बाद उसने नई कंपनी पीएसीएल की शुरुआत की। लोगों को मोटा मुनाफा का लालच देता था। यह चेन सिस्टम था। इसमें हर कोई अपने नीचे लोगों को जोड़ते थे। लालच में आकर पांच करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी कमाई का पैसा इसमें लगा दिया। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, मोहाली समेत कई बड़े शहरों में पर्ल्स ग्रुप की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें- पर्ल्स ग्रुप के मालिक महाठग निर्मल सिंह भंगू का निधन, 5 करोड़ से अधिक लोगों को ठगकर बना था अरबपति