Move to Jagran APP

बावा ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका

पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डवलपमेंट कार्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 06:25 AM (IST)
बावा ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका
बावा ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डवलपमेंट कार्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डवलपमेंट कार्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा अपने पूरे परिवार के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रजनी बावा, बेटा अर्जुन बावा, गगनदीप बावा थे।

loksabha election banner

श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें मन को शांति मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के वह आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय प्रधान होने के नाते 17 अगस्त को कोलकाता में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मनाने के लिए जत्थे के साथ जाएंगे। 15 नवंबर को कनाडा और अमेरिका में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व भी मनाने जा रहे हैं। उनके साथ बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के पंजाब प्रधान करनैल सिंह गिल और जनरल सेक्रेटरी बलवंत सिंह धनोआ, नवीन बावा, बंटी जैन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.