विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में युवक की हत्या करने वाले दोषी को हुई उम्रकैद, बहस के दौरान गर्दन पर चाकू मारकर किया था कत्ल

Published: Fri, 08 May 2026 06:38 PM (IST)

अमृतसर में वर्ष 2022 में हुए हत्या मामले में अदालत ने आरोपी जेश अनिल चौधरी को उम्रकैद की सजा सुनाई ...और पढ़ें

अमृतसर कोर्ट परिसर। (फाइल फोटो)

अमृतसर कोर्ट परिसर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेश अनिल चौधरी को हत्या का दोषी करार।

  2. अदालत ने सुनाई उम्रकैद और 10 हजार जुर्माना।

  3. मनु की गर्दन पर चाकू मारकर की थी हत्या।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर की जिला एवं सत्र अदालत ने वर्ष 2022 के बहुचर्चित हत्या मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी जेश अनिल चौधरी को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषी को दो वर्ष अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदर कौर की अदालत ने सुनाया। मामला 11 मई 2022 को थाना सी डिवीजन, अमृतसर में दर्ज हत्या के मामले से जुड़ा था। अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 11 मई 2022 को चट्टीविंड चौक स्थित सकत्तरी बाग के पास हुई थी।

शिकायतकर्ता शंकर दास और गवाह बलकार सिंह उस समय सकत्तरी बाग के मुख्य द्वार के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने दो युवकों को आपस में बहस और गाली-गलौज करते देखा।

यह भी पढ़ें- बरनाला में गरजे मुख्यमंत्री मान, बोले- अब मेरा मुकाबला मोदी से, पंजाब को बांटने वालों से रहें सावधान

गवाहों के सामने हुआ था कत्ल

गवाहों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन विवाद अचानक बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान जेश अनिल चौधरी ने चाकू निकालकर युवक मनु की गर्दन के बाईं ओर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनु कुछ कदम चलने के बाद जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन शिकायतकर्ता ने उसे वहीं पकड़ लिया। वहीं घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान, चिकित्सीय साक्ष्य, वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य पेश किए।

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में SDM दफ्तर ने नहीं करवाया प्री-पेड मीटर रीचार्ज, कटा बिजली कनेक्शन; जनरेटर का लिया सहारा

सबूतों को ध्यान में रख लिया गया फैसला

अदालत ने सभी सबूतों और गवाहियों का गहन अध्ययन करने के बाद आरोपी को हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मानव जीवन की रक्षा कानून की प्राथमिक जिम्मेदारी है और हिंसक अपराधों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि मामले में जांच एजेंसी, अभियोजन पक्ष और न्यायिक प्रक्रिया ने कानून के अनुसार निष्पक्ष तरीके से काम किया।

कानूनी जानकारों का कहना है कि इस फैसले से आम लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा। साथ ही यह भी संदेश जाएगा कि हत्या जैसे गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ कानून सख्ती से कार्रवाई करता है। मामले में अदालत के इस फैसले को अमृतसर में हाल के वर्षों के महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों में एक अहम निर्णय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल बेनकाब, 15 करोड़ से ज्यादा कर घोटाले में लुधियाना का कारोबारी गिरफ्तार

 
 
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।