अमृतसर में विदेशी महिला के साथ अस्पताल में दुष्कर्म का प्रयास
अमृतसर के एक अस्तपात में वहां इलाज कराने आई एक विदेशी महिला के साथ वहां एक कर्मचारी ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
जेएनएन, अमृतसर। महानगर के नामी अस्पताल में कर्मचारी ने शनिवार की देर रात इमरजेंसी में नीदरलैंड की महिला से पहले छेड़छाड़ और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़त महिला अपनी मां और पिता के साथ माल रोड स्थित एक नामी होटल में ठहरी हुई थी। घटना रात 2.55 बजे की है।सिविल लाइन थाने की पुलिस ने अस्पताल के अस्पताल कर्मचारी अशीष के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नीदरलैंड से अपने परिवार के साथ शनिवार की दोपहर अमृतसर पहुंची थी। उन्हें हिमाचल प्रदेश स्थित धर्मशाला के लिए निकलना था। आराम करने के लिए वे माल रोड स्थित एक होटल में रुके। रात ढाई बजे महिला को बुखार हुआ। वह अपनी मां और होटल के एक कर्मी के साथ माल रोड पर ही स्थित अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: यह गुरुजी एक साल से न नहाए न कपड़े बदले, छापामारी में हुए और भी कई चौंकाने वाले खुलासे
महिला ने बताया कि अस्पताल में आशीष नामक कर्मचारी की ड्यूटी थी। आरोपित विदेशी महिला को चेकअप के लिए इमरजेंसी वाले कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां महिला को अकेला पाकर उसने पहले उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब तक महिला कुछ समझ पाती आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला आरोपित के इरादे भांपते हुए वहां से अपनी मां और होटल के कर्मी के साथ चली गई। रविवार की सुबह उन्होंने सिविल लाइन थाने की पुलिस को घटना के बारे में शिकायत की।
यह भी पढ़ें: सैड स्टोरी बनते-बनते बचा प्यार का अफसाना, ऐसे लौटी जिंदगी में बहार
हमने खुद आरोपित को पुलिस के हवाले किया : अस्पताल प्रबंधन
अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि अस्पताल स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है। उन्होंने खुद संज्ञान लेकर आरोपित को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने सीसीटीवी और डीवीआर भी कब्जे में ली है, ताकि मामले से जुड़े सुबूत जुटाए जा सकें। डॉक्टर ने बताया कि महिला सीसीटीवी कैमरों के सामने आशीष से काफी देर तक बात करती रही और जाते समय आशीष से हाथ भी मिलाकर गई है। घटना और शिकायत के बारे में उन्हें समझ में नहीं आ रहा।