Move to Jagran APP

महिला से दुष्कर्म, नेशनल कमिशन फॉर वूमेन के आदेश पर केस दर्ज

अमृतसर अजनाला थाने की पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोप में तारा सिंह गांव के बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:51 PM (IST)
महिला से दुष्कर्म, नेशनल कमिशन फॉर वूमेन के आदेश पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता : अजनाला : अमृतसर अजनाला थाने की पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोप में तारा सिंह गांव के बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 22 अगस्त दोपहर की है। उक्त कार्रवाई पुलिस ने नेशनल कमिशन फॉर वूमेन, नई दिल्ली के आदेश पर की है। एएसआइ दलजीत कौर ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पीड़िता का जल्द मेडिकल करवाया जाएगा।

loksabha election banner

छेहरटा के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका मायका अजनाला के एक गांव में है। तारा सिंह गांव का आरोपित बलजीत सिंह उसके ताया की लड़की को अच्छी तरह से जानता है। 22 अगस्त की सुबह उसके ताया की लड़की उसे अपने दोस्त बलजीत सिंह के पास ले गई थी। फिर वह गांव के बाहर बने एक जंजघर में चले गए। आरोपित ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसके साथ साल 2015 में भी दुष्कर्म किया था, लेकिन परिवार के सदस्यों ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की थी। लेकिन 22 अगस्त की घटना के बाद बलजीत सिंह ने उसे ब्लैकमेल भी करना शुरू कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.