दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला
दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में पुलिस थाना ब्यास ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, अजनाला : दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में पुलिस थाना ब्यास ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान चरणजीत सिंह व सास नरिदर कौर निवासी गांव फेरुमान के रूप में हुई है। गांव मेरो निगाह निवासी निरलेप कौर ने बताया कि उसकी 11 अप्रैल 2019 को चरणजीत सिंह के साथ शादी हुई थी। स्वजनों ने शादी के समय घरेलू सामान भी दिया था। शादी के करीब दो तीन महीने बाद उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। पांच मई को उसके पति ने मारपीट करते हुए घर से निकाल मायके घर छोड़ दिया। इस बारे में लिखित शिकायत डीएसपी बाबा बकाला साहिब को दी। जांच अधिकारी एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि एसएसपी देहाती ध्रुव दहिया के आदेशों पर चरणजीत सिंह व उसकी माता नरिदर कौर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैं।