उजी गन, हैंड ग्रेनेड और 34 किलो हेरोइन...अमृतसर में बड़े हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; 16 गिरफ्तार
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार, विस्फोटक और नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-1793860951571_m.webp)
हथियार, विस्फोटक और हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 16 आरोपित गिरफ्तार।
HighLights
ग्रामीण पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पांच पिस्तौल, दो उजी गन, 34 किलो हेरोइन बरामद
विदेशी हैंडलरों से जुड़े बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा
जागरण संवाददाता, अमृतसर। ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल, दो अत्याधुनिक उजी गन, दो हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई के दौरान तीन फायरिंग की घटनाओं को भी सुलझाया गया है।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर उन्हें अवैध हथियार मुहैया करवाने में मदद कर रहे थे।
इसके बाद इन हथियारों को आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
इस मामले में थाना घरिंडा, थाना ब्यास, थाना मेहता, थाना लोपोके और थाना छेहरटा में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि विदेश में बैठे संचालकों और स्थानीय स्तर पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियारों और नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।