पंजाबी स्क्रीन क्लब ने मनाई महेंद्र कपूर की 11वीं पुण्यातिथि
। पंजाबी स्क्रीन क्लब ने ओल्ड इज गोल्ड याद-ए-महेंद्र कपूर की 11वीं पुण्यातिथि मनाई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 01:05 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 01:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर
पंजाबी स्क्रीन क्लब ने ओल्ड इज गोल्ड याद-ए-महेंद्र कपूर की 11वीं पुण्यातिथि मनाई। क्लब के मुख्य कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गायक त्रिलोचन सिंह ने महेंद्र कपूर के सदा बहार हिदी व पंजाबी गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब के प्रधान दलजीत अरोड़ा ने अमृतसर में जन्मे महेंद्र कपूर की जीवनी के विभिन्न पहलुओं से उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मनजोत अरोड़ा, गुनदीप सिंह, राकेश शर्मा, आरती मिश्रा, राज कुमार, करीना नाहर आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें