यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला कुंवारे को दे बैठी दिल, झगड़ा हुआ तो दोनों ने निगल दिया जहर
तरनतारन में एक विवाहित महिला के कुंवारे लड़के से संबंध बन गए। दोनों बीच दो दिन पूर्व झगड़ा हुआ और ...और पढ़ें

जेएनएन, तरनतारन। एक शादीशुदा महिला के गांव के ही युवक से विवाहेत्तर संबंध बन गए। दोनों तीन साल से संबंध बना रहे थे। इसी दौरान महिला के ससुराल वालों को इसी भनक लगी तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं मानी। वीरवार रात महिला का अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने जहर निगल लिया, प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमी गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है।
तरनतारन के गांव पलासौर निवासी गुरप्रीत सिंह ट्रक चालक है। उसकी 34 वर्षीय पत्नी रंजीत कौर राणो दो बच्चों की मां है। राणों का अपने ही गांव के 22 वर्षीय युवक अमरजीत सिंह अंबा पुत्र जगीर सिंह के साथ प्रेम संबंध था। यह संबंध करीब तीन वर्ष से था। इसकी भनक रंजीत कौर के ससुरालियों को लग गई। उन्होंने उसे बच्चों के भविष्य का वास्ता देकर उक्त संबंध खत्म करने के लिए कई बार दबाव बनाया।
राणो के साथ उसका प्रेमी अमरजीत सिंह अंबा विवाह करवाना चाहता था, परंतु राणो यह कहकर टाल देती कि उसका तीन वर्ष का एक बेटा मंदबुद्धि है। वीरवार की रात को अमरजीत सिंह अंबा राणो के घर आया। दोनों में कुछ तकरार हुई। इस बीच अंबा ने अपने साथ लाई जहर की शीशी राणो को थमा दी और मौके पर दोनों ने जहर निगल लिया।
ये सारा घटनाक्रम राणो के दस वर्षीय बच्चे ने अपनी आंखों से देखा। राणो की देखते-देखते मौत हो गई, जबकि उसका प्रेमी अमरजीत सिंह अंबा अपने घर पहुंचते ही बेहोश हो गया। अचेत अवस्था में उसे स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी प्यारा सिंह, थाना सिटी प्रभारी अश्विनी कुमार शर्मा, पुलिस चौकी टाउन के इंचार्ज कृपाल सिंह और ड्यूटी अधिकारी कुलविंदरपाल पुंज मौके पर पहुंचे और मृतका का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि मृतका रंजीत कौर राणो के परिजन उत्तर प्रदेश में रहते हैं। उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। परिजनों के आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
