भगवान वाल्मीकि विश्व के प्रथम एवं सर्वश्रेष्ठ विद्वान थे: प्रो. लाल
केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर हाथी गेट में प्रधान योगराज मल्होत्रा की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस मनाया गया। इसमें विशेष रूप से पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने शामिल होकर भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद लिया।
अमृतसर, जेएनएन। केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर हाथी गेट में प्रधान योगराज मल्होत्रा की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस मनाया गया। इसमें विशेष रूप से पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने शामिल होकर भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद लिया।
प्रो. लाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि विश्व के महान विद्वान थे। हकीकत में वह एक महान ब्रह्म ज्ञानी भी थे। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रो. लाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिमल कुमार, संजीव अरोड़ा, सुरिंदर केवलानी, भगत प्रह्लाद, अशोक भट्टी, नीटू, पवन शर्मा, अनिल शर्मा, जनकराज लाली मौजूद थे।