100 किलो दूध से हुआ बालाजी का महाभिषेक
संवाद सहयोगी अमृतसर श्रीमुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ग्रीन फील्ड में शुक्रवार को भगवान बालाजी वेंकटेश्वर का 100 किलो दूध से महाभिषेक किया गया। दक्षिण भारत से आए हुए विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोचारण से भगवान को स्नान करवाया गया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर
श्रीमुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ग्रीन फील्ड में शुक्रवार को भगवान बालाजी वेंकटेश्वर का 100 किलो दूध से महाभिषेक किया गया। दक्षिण भारत से आए हुए विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण से भगवान को स्नान करवाया गया। अभिषेक किए हुए दूध से खीर बना कर भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटी गई। शाम को पंडितों द्वारा चल रहे 11वें ब्रह्माोत्सव की पूर्ण आहुति डाली गई।
मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य व कोषाध्यक्ष चरणजीत भास्कर ने बताया कि शनिवार को देवी पद्मावती का महाभिषेक इसी प्रकार से किया जाएगा। रविवार सुबह ब्रह्मा भोज व दोपहर को भंडारा वितरित होगा। रविवार शाम को संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष चरणजीत अग्निहोत्री सहित चरणजीत भास्कर, धर्मपाल पराशर, रवि शर्मा, सुभाष शर्मा, कृष्ण देव अग्निहोत्री, भारत भूषण गुप्ता, रुपेश गोयंका, दुष्यंत माहेश्वरी, रामजी दास, विनय मेहरा, सुदेश, पंडित जयकिशन, पंडित दलीप, पंडित विजय व अभिषेक आदि उपस्थित थे।