Move to Jagran APP

सांता की कैप पहनकर विधायकों ने काटा क्रिसमस केस

। शहर के विधायकों ने सांता क्लॉज की कैप पहनकर शहरवासियों को इस पावन पर्व की बधाई दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 12:47 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 12:47 AM (IST)
सांता की कैप पहनकर विधायकों ने काटा क्रिसमस केस
सांता की कैप पहनकर विधायकों ने काटा क्रिसमस केस

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

क्रिसमस की खुशी एवं उल्लास से पूरा शहर सराबोर रहा। सांता आया, सांता आया, खुशियां लाया. स्वर गूंजते रहे। क्रिसमस के अवसर पर शहर के बड़े-बड़े मॉल, शोरूम्स व होटलों के बाहर सांता क्लॉज लोगों का अभिवादन करते नजर आए, उन्हें गिफ्ट देते रहे। इसी बीच शहर के विधायकों ने सांता क्लॉज की कैप पहनकर शहरवासियों को इस पावन पर्व की बधाई दी।

नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुनील दत्ती व वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. राजकुमार वेरका ने ईसाई भाईचारे को अपने आवास पर आमंत्रित कर इस पर्व की खुशियां मनाई। दोनों विधायक पूर्णत: क्रिसमस के रंग में रंगे हुए थे। क्रिश्चियन कम्युनिटी के नेता डॉ. सुभाष थोबा व दोनों विधायकों ने केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया।

विधायक डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि प्रभु यीशु प्रेम और शांति के प्रतीक थे। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पण कर दिया। यह त्योहार सिर्फ एक धर्म विशेष का न होकर सभी धर्मों एवं मान्यताओं का सामूहिक उत्सव है। सांता क्लॉज का सेवा भाव, क्रिसमस ट्री, गिरजाघरों में प्रार्थनाएं, सजावट लोगों में इस पर्व के प्रति आगाह श्रद्धा भाव भरते हैं। मुझे खुशी हैं कि ईसाई भाईचारे ने उनके साथ क्रिसमस का पर्व मनाया। मैं परमेश्वर से विश्व कल्याण की प्रार्थना करता हूं।

विधायक सुनील दत्ती ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग पर्व एवं त्योहार मिलजुलकर मनाते हैं। क्रिसमस का पर्व भी हर धर्म के लोग सेलीब्रेट करते हैं। प्रभु यीशु मसीह ने प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया, वहीं यह पर्व लोगों की भाईचारक सांझ मजबूत करता है। ईसाई भाईचारा आज उनके पास आया और क्रिसमस की बधाई दी। केक काटा गया, तोहफे दिए गए और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

सांसद गुरजीत सिंह औजला के आवास पर भी ईसाई भाईचारे ने पर्व मनाया। इस मौके पर टोनी प्रधान, मास्टर राजू जॉर्ज, दर्शन माहल, सरपंच दलबीर सिंह, दीपक थोबा, विल्सन गिल, राहुल, रोहित हंस, युसूफ हंस, पतरस मसीह, एडविन पॉल उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.