Move to Jagran APP

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

। आल इंडिया किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 12:41 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:07 AM (IST)
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

आल इंडिया किसान कोआर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर आल इंडिया किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केंद्र व राज्य सरकारों की किसान व कृषि सेक्टर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की ओर से मांग की गई कि कृषि सेक्टर को बहु राष्ट्रीय कंपनियों और कारपोरेट घरानों के पास गिरवी रखे जाने वाली सारी नीतियां वापस ली जाएं। इस संबंधी जितने भी समझौते किए गए हैं उनको रद किया जाए। संगठन ने किसानों को सरकार की कृषि सेक्टर को तबाह करने वाली नीतियों के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान की भी शुरूआत की।

किसान सभा के नेता लखबीर सिंह निजाम पुरा ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका के आगे झुकते हुए देश के अंदर किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। जिस से आने वाले दिनों में किसान अपनी ही भूमि पर कृषि मजदूर बन कर रह जाएंगे। सरकारों की ओर से किसानों की फसलों के लागत मूल्य कमीशन को खत्म करके किसानों को खुली मंडी के हवाले करने जा रही है। ताकि कारपोरेट घराने और बहुराष्ट्रीय कंपनियां किसानों की खुलेआम आर्थिक व समाजिक लूट कर सकें।

किसानों की मांग है कि हर शहर व कस्बे के अंदर पक्की सब्जी मंडी स्थापित की जाए। अमृतसर की वल्ला सब्जी मंडी की दयनीय हालत को सुधारा जाए। मंडियों को जाने वाली सड़कों और रास्तों की मरम्मत की जाए। वायदे के अनुसार किसानों के सारे कर्ज माफ किए जाएं। इस दौरान किसान नेता करनैल सिंह, तरसेम सिंह, जगतार सिंह, भूपिदर सिंह , बलदेव सिंह , राजबीर सिंह , जगजीत सिंह , रविदर सिंह , ध्रमेंद्र सिंह , जगबीर सिंह , बलवंत सिंह , अवतार सिंह, सलविदर सिंह , ज्ञान सिंह , जसबीर सिंह राजू आदि भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.