Move to Jagran APP

27 को भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं की लगाई ड्यूटियां

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को लेकर मोर्चा से संबंधित किसान संगठनों के सदस्य सरगर्म हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 05:44 PM (IST)
27 को भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं की लगाई ड्यूटियां
27 को भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं की लगाई ड्यूटियां

जागरण संवाददाता, अमृतसर : संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को लेकर मोर्चा से संबंधित किसान संगठनों के सदस्य सरगर्म हो गए हैं। 27 सितंबर के एक्शन को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों की ओर से बैठकों की श्रृंखला शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को किसान जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर बंद को सफल बनाने के लिए वर्करों और नेताओं की ड्यूटियां लगाई गई। वहीं जिले के विभिन्न वर्गों, सरकारी कर्मचारियों, दुकानदारों, व्यापारियों आदि से भी अपील की कि कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए सभी वर्ग अपना सहयोग किसानों को देते हुए 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाएं।

loksabha election banner

किसान नेता रत्न सिंह रंधावा, बलकार सिंह दुधाला, बलविदर सिह दुधाला, मेहताब सिंह सिरसा, हरजीत सिंह झीते ने बताया कि बैठक में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को 27 सितंबर के लिए ड्यूटियां लगाई गई हैं। इस दिन किसानों की ओर से शहर में एक मार्च भी वाहनों पर निकाला जाएगा। इसी तरह के मार्च जिले के हर गांव में आयोजित होंगे और केंद्र सरकार के पुतले भी फूंके जाएंगे। किसानों ने एक प्रस्ताव पारित करके डीएपी की आ रही कमी को हल करने की मांग की है। इस दौरान किसान नेताओं कुलदीप सिंह नाग, बचित्तर सिंह कोटली, विरसा सिंह वल्टोहा, सखराम लोहारका, अंग्रेज सिंह, गुरलाल सिंह लाली और बलजीत सिंह भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.