दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए किसान संगठनों का जत्था रवाना
दिल्ली में किसान संगठनों की ओर से आयोजित की जाने वाली ट्रैक्टर परेड व मार्च में हिस्सा लेने के लिए सिख यूथ फेडरेशन का जत्था भी दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में अमृतसर से जत्थे लगातार जा रहे हैं। दिल्ली में किसान संगठनों की ओर से आयोजित की जाने वाली ट्रैक्टर परेड व मार्च में हिस्सा लेने के लिए सिख यूथ फेडरेशन का जत्था भी दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस जत्थे में 50 ट्रैक्टरों के रवाना किया गया।
रवाना हुए जत्थे में सिख यूथ फेडरेशन, सिख यूथ आफ पंजाब और दल खालसा के कार्यकर्ता ट्रैक्टरों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह जत्था सिघु बार्डर पर चल रहे धरने में शामिल होगा। इस मौके पर रणजीत सिंह, अगंद सिंह, कश्मीर सिंह, भुपिदर सिह, गगनदीन सिंह मौजूद थे। गांव ढोटियां से रवाना हुआ जत्था
सरहाली कलां से 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए गांव ढोटियां से किसानों का जत्था रवाना हुआ। पूर्व सरपंच रंजीत सिंह राणा, इंद्रजीत सिंह, मेजर सिंह, कुलदीप सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को रद करवाने लिए चल रहा किसानों का आंदोलन जरूर कामयाब रहेगा। किसान मजदूर जन चेतना मार्च निकाला
आल इंडिया पिगलवाड़ा चैरिटेबल सोसायटी ने मानांवाला ब्रांच से लेकर टोल प्लाजा निज्जरपुरा तक किसान मजदूर एकता चेतना मार्च निकाला। इसमें सोसायटी के स्पेशल बच्चों के साथ-साथ शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। सोसायटी की अध्यक्षा डा. इंद्रजीत कौर ने बताया कि लगभग पांच किलोमीटर लंबे मार्च में बच्चों ने केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों को रद करने के लिए आवाज बुलंद की, ताकि नई दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष को विराम लग सके। इस मौके पर डा. जगदीपक सिंह, डा. मुख्तार सिंह गोराया, डा. निर्मल सिंह, डा. इंद्रजीत कौर रेणु, राजवीर सिंह, कर्नल दर्शन सिंह बावा, जय सिंह, सरबजीत सिंह छीना, परमिदर सिंह भट्टी आदि मौजूद थे।