किसने संभाली थी सबसे ज्यादा दिनों तक डेरे की गद्दी? गुरिंदर सिंह ढिल्लों लिस्ट में तीसरे नंबर पर; पढ़ें पूरा इतिहास
डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) एक ऐसा आध्यात्मिक संगठन है जिसके करोड़ अनुयायी है जो दुनिया के 90 देशों में मौजूद हैं। डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अब तक 6 प्रमुख रह चुके हैं। जसदीप सिंह गिल (Jasdeep Singh Gill) 6वें प्रमुख हैं। इनसे पहले इसके प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) थे। उन्होंने 33 साल तक डेरा प्रमुख की गद्दी संभाली थी।

नितीश कुशवाहा, अमृतसर। डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) के अनुयायी दुनिया के 90 देशों में मौजूद हैं। इसका नेतृत्व फिलहाल जसदीप सिंह गिल कर रहे हैं। साल 2024 में गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) ने जसदीप सिंह गिल (Jasdeep Singh Gill) , जो कि उनकी बुआ के बेटे हैं, उनको अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।
बता दें कि 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल (Jasdeep Singh Gill) डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के 6वें प्रमुख हैं, उनसे पहले पांच अन्य प्रमुख रह चुके हैं।
पहले प्रमुख जैमल सिंह
डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) के सबसे पहले प्रमुख जैमल सिंह बने थे। उन्हें 1978 में डेरा प्रमुख बनाया गया था। जैमल सिंह ने 1978 से लेकर 1903 तक डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की गद्दी संभाली थी। यानी उन्होंने 25 सालों तक डेरा प्रमुख के तौर पर काम किया था।
यह भी पढ़ें- नायब सैनी के CM बनने के बाद आवास पर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, मुख्यमंत्री बोले- आशीर्वाद बना रहे
दूसरे प्रमुख सावन सिंह
इसके बाद सावन सिंह को डेरा प्रमुख बनाया गया था। सावन सिंह को 1903 में डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख की गद्दी सौंपी गई थी। सावन सिंह ने 1903 से लेकर 1948 यानी 45 सालों तक डेरा प्रमुख की गद्दी संभाली थी। सावन सिंह ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की गद्दी पर प्रमुख के तौर पर सबसे ज्यादा समय तक काम किया था।
तीसरे प्रमुख जगत सिंह
डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) के तीसरे प्रमुख जगत सिंह बने थे। जगत सिंह को साल 1948 में डेरा प्रमुख बनाया गया था। जगत सिंह ज्यादा दिनों तक डेरा की गद्दी नहीं संभाल पाए। उन्होंने केवल 1948 से लेकर 1951 यानी केवल 3 साल तक राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख की गद्दी की जिम्मेदारी संभाली थी। जगत सिंह सबसे कम समय तक डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख रहे थे।
चौथे प्रमुख चरण सिंह
चरण सिंह डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के चौथे प्रमुख माने जाते हैं। जगत सिंह के बाद डेरे की गद्दी उन्हीं को सौंपी गई थी। चरण सिंह का कार्यकाल 1951 से लेकर 1990 तक रहा था यानी उन्होंने कुल 39 साल तक डेरा प्रमुख की भूमिका निभाई थी।
पाँचवें प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों
गुरिंदर सिंह ढिल्लों को चरण सिंह के बाद 1991 में डेरा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) ने 1991 से लेकर 2024 तक डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख की भूमिका निभाई थी। यानी कुल 33 सालों तक गुरिंदर सिंह ढिल्लों डेरा प्रमुख रहे थे। वहीं, 2 सितंबर 2024 को उन्होंने जसदीप सिंह गिल (Jasdeep Singh Gill) को डेरा प्रमुख बना दिया था।
यह भी पढ़ें- डेरे के नए प्रमुख की जान को खतरा? जसदीप सिंह गिल को केंद्र सरकार ने दी z+ सिक्योरिटी
डिस्क्लेमर: इस खबर में डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सबसे पहले प्रमुख जैमल सिंह की गलत तस्वीर लग गई थी। अब खबर में त्रुटि सुधार ली गई है। जागरण डॉट कॉम खबरों की सत्यता को लेकर सदैव सजग रहा है। हम अपने पाठकों तक तथ्यात्मक और पुष्ट जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस असुविधा के लिए सुधी पाठकों के प्रति खेद प्रकट करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।