मोहकमपुरा के लोगों की परेशानी, पीने को मिल रहा है गंदा पानी
दैनिक जागरण ने वार्ड 25 में कार्यक्रम जागरण आपके द्वार का आयोजन किया।
अमनदीप सिंह, अमृतसर
दैनिक जागरण ने वार्ड 25 में कार्यक्रम जागरण आपके द्वार का आयोजन किया। लोगों की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को इलाका मोहकमपुरा में करवाए गए कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मंदीप कौर के पति अमरबीर सिंह गिल प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। वहीं, वार्ड 25 से चुनाव लड़ चुकी भाजपा प्रत्याशी माधवी के पति डॉ. अशोक कुमार के अलावा परमजीत सिंह, अश्वनी महाजन, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह चाहल, राकेश महाजन, निरवैल सिंह तुंग, विक्रमजीत सिंह आदि मौजूद हुए। कार्यक्रम में लोगों ने पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट के अलावा क्षेत्र में बढ़ रही अन्य समस्या से जनप्रतिनिधियों को रूबरू करवाया। फोटो 54
घरों में आ रहा गंदा पानी
हैरी लूथरा ने बताया कि उनके इलाके में सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होकर घरों में आता है। जो पिछले लंबे समय से इलाके की बढ़ी समस्या है। उन्होंने पीने के स्वच्छ पानी के लिए कई धरने प्रदर्शन भी किए, बावजूद इसके आजतक इसका कोई हल नहीं हुआ, आज भी लोग इलाके में गंदा पानी पीने को मजबूर है। फोटो 55
नशे से खराब हो रही जवानी
राम प्रसाद ने बताया कि वार्ड में नशे की तादाद बहुत है। युवा नशा करके अपनी जिदगी खराब कर रहे हैं। पहले से ज्यादा नशा बढ़ चुका है। जो भी आता है। नशा खत्म करने की बात कहता है। लेकिन नशा आज भी चरम पर है। वार्ड में नशे के खात्मे के लिए पार्षद ऐड़ी चोटी का जोर लगाएं। ताकि इस कोहड़ को वार्ड से निकाला जा सके। फोटो 56
स्ट्रीट लाइट बंद होने से परेशान
रमेश कुमार निवासी जज नगर ने बताया कि उनके इलाके में 6 माह से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। रात होते ही उनका इलाका अंधकार में बदल जाता है। कई बार पार्षद के आफिस में फोन किया जाता है। लेकिन आजतक उनकी समस्या का हल नहीं हुआ है। आखिर उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। फोटो 57
वोल्टेज कम होने से परेशानी
मोहित अग्रवाल निवासी धर्मपुरा ने बताया कि उनके इलाके में बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। रात होते ही इलाके में 100 वाट का बल्ब 10 वाट के बल्ब की रोशनी देने लगता है। पूरे इलाके में वोल्टेज कम आती है। उनके इलाके में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाए। ताकि लोगों को बिजली की समस्या हल हो सके। फोटो 53
विकास के काम जल्दी पूरे हों
अश्वनी महाजन निवासी महेंद्रा कालोनी ने बताया कि उनके इलाके में पिछले 10 सालों से अकाली-भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं करवाया। वहीं, अब उनके इलाके में 70 से 80 प्रतिशत विकास मौजूदा कांग्रेस के पार्षद की ओर से करवाया जा चुका है। पार्षद उनके इलाके में बाकी रहते विकास को भी जल्द ही पूरा करें। फोटो 58
जागरण समूह का सराहनीय प्रयास
परमजीत सिंह निवासी बिल्ले वाला चौंक ने बताया कि दैनिक जागरण ने लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का जो कार्यक्रम जागरण आपके द्वार करवाया है, यह सराहनीय है। आज मोहकमपुरा के प्राइमरी स्कूल को एक अच्छी बिल्डिंग में बच्चे पड़ रहे हैं। जो दैनिक जागरण द्वारा समाचार प्रकाशित करने के बाद ही हुआ है। बाक्स
स्कूली बच्चों को चाहिए बैंच
मोहकमपुरा प्राइमरी स्कूल की हेड टीचर शैली शर्मा व रशपाल सिंह ने बताया कि पार्षद ने वार्ड में पड़ते स्कूल को पहले से कई ज्यादा सुंदर बनाया है। एक अच्छी बिल्डिंग में बच्चे पढ़ते हैं, लेकन आज भी बच्चे कलासों में नीचे टाट बिछा कर पढ़ाई करते हैं। पार्षद वार्ड के इस स्कूल में छोटे बच्चों के लिए बैंच मुहैया करवाएं। बाक्स...
फोटो 59
विकास के मामले में पिछड़ी है वार्ड : अशोक
वार्ड से चुनाव लड़ चुकी भाजपा प्रत्याशी माधवी के पति डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि वार्ड में नशा एक बड़ी समस्या है। लोगों के घर तबाह हो रहे हैं। वार्ड की न्यू महेंद्रा कॉलोनी में एक भी चैंबर नहीं है। बारिश का पानी आते ही इलाका तालाब सा बन जाता है। पुरानी गलियों को ही तोड़कर नया बनाया गया। हालांकि इलाके की दो गलियां पूरी तरह कच्चीं है, उनकी तरफ ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा। जो नीले कार्ड अकाली भाजपा सरकार के समय में बनाए गए थे, वो कार्ड बंद कर दिए गए हैं। लोग पार्षदों के दफ्तरों में धक्के खाने को मजबूर हैं। महेंद्रा कॉलोनी में छह महीने पहले एक युवक की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से मौत हो गई थी। आज तक उन तारों को वहां से नही हटाया गया। पार्षद का फर्ज बनता है कि इलाके के लोगों की समस्याओं का समाधान करवाए। फोटो: 60
80 फीसद विकास के काम पूरी : गिल
पार्षद मनदीप कौर के पति अमरबीर सिंह गिल ने कहा कि दस वर्षो से पूर्व अकाली भाजपा सरकार ने कार्य नहीं करवाया है, उन कार्यो को उनके द्वारा पूरा करवाया जा रहा है। वार्ड में 80 प्रतिशत कार्य करवाया चुका है। जिस इलाके में गंदे पानी की समस्या आ रही है, वहां की वाटर सप्लाई ठप है। नई वाटर सप्लाई डाली जा रही है। नशा एक बड़ी समस्या है, जो युवकों को अपनी चपेट में ले रहा है। सभी जानते हैं कि पूर्व सरकार के समय में नशा चरम पर था, उस पर धीरे-धीर अंकुश लगाया जा रहा है। लोगों के नीले कार्ड फिर से बनाने शुरू किए गए हैं। विधवा व बुढ़ापा पेंशन भी शुरू करवाई जा रही है। न्यू महेंद्रा कालोनी एक प्राईवेट कालोनी है, जिसे बनाते समय ठेकेदारों द्वारा चेंबर नहीं डाले गए। उसका समाधान भी उनके द्वारा किया जा रहा है। लोग बेझिझक उनको समस्या से अवगत करवा सकते हैं। वार्ड को सुंदर बनाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।