‘बिग बॉस’ में एंट्री से पहले ही कर दी इंफ्लूएंसर की हत्या, मैड संधू हत्याकांड में बड़ा खुलासा
अमृतसर के मेकअप आर्टिस्ट और इंफ्लूएंसर मैड संधू की 'बिग बॉस' में एंट्री से पहले ही हत्या कर दी गई ...और पढ़ें

मैड संधू मर्डर केस में पुलिस का बड़ा खुलासा।
HighLights
अमृतसर के इंफ्लूएंसर मैड संधू की 'बिग बॉस' एंट्री से पहले हत्या
बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने 37 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली, क्राइम सीन रीक्रिएट किया
जागरण संवाददाता, अमृतसर। इन दिनों अमृतसर के मेकअप आर्टिस्ट व इंफ्लूएंसर मैड संधू की हत्या चर्चा का विषय बनी हुई है। हर दिन इस हत्याकांड में नया मोड़ आ रहा है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
अभी तक पुलिस के हाथ हत्या का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस अपनी हरसंभव कोशिश कर रही है और इस कड़ी में अब तक 37 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके हैं।
'बिग बॉस' में जाने वाले थे मैड संधू
मेकअप आर्टिस्ट और इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय मधुसूदन उर्फ मैड संधू की अभिनेता सलमान खान के टीवी शो ‘बिग बास’ में एंट्री होने वाली थी। मैड संधू के परिवार के करीबी ने बताया कि उसे 29 अक्टूबर को मुंबई पहुंचना था।
‘बिग बास’ में जाने के लिए पेपरवर्क हो चुका था। मैड संधू की शनिवार शाम को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
रविवार दोपहर पुलिस कमिश्नर (सीपी) हरमनबीर सिंह गिल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल लोहरका रोड पर पहुंचे और क्राइम सीन रीक्रिएट करवाया। पुलिस ने हत्यारों की तलाश में 37 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
आशंका है कि हत्यारोपित कंबो व आसपास इलाके में छिपे हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मैड संधू के परिवार व करीबियों के भी बयान दर्ज किए हैं।
अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ दर्ज है केस
पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ थाना कैंटोनमेंट में केस दर्ज कर लिया है। रविवार दोपहर सिविल अस्पताल में मैड संधू के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
अंतिम संस्कार शाम को गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास शमशानघाट में कर दिया। मैड संधू मां, भाई व पिता के साथ ड्रीम सिटी कालोनी में रहता था।
यह भी पढ़ें- पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, किसी से नहीं होगा गठबंधन'; ढिल्लों का बड़ा ऐलान
