विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में कार सवार युवक ने छात्र पर की फायरिंग, बचाने आए युवक के हाथ में लगी गोली

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:26 AM (GMT+05:30)

अमृतसर के कल्लू दा अखाड़ा में शुक्रवार रात एक कार सवार युवक ने एक्टिवा सवार छात्र पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें छात्र को बचाने आए एक युवक की बाजू में गोली लगी। 

अमृतसर में कार सवार युवक ने छात्र पर की फायरिंग। सांकेतिक फोटो

अमृतसर में कार सवार युवक ने छात्र पर की फायरिंग। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. कल्लू दा अखाड़ा में कार सवार ने की फायरिंग।

  2. एक्टिवा सवार छात्र को बचाने आया युवक घायल।

  3. आरोपी कार चालक को लोगों ने पकड़कर सौंपा पुलिस को।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना गेट हकीमां के अधीन पड़ते कल्लू दा अखाड़ा के बाहर कार सवार एक युवक ने शुक्रवार की रात चार राउंड फायर किए और भागने का प्रयास किया। आरोप है कि गोली चलाने वाले ने एक्टिवा सवार एक स्कूल के छात्र पर गोलियां चलाई।

घटना के बाद लोगों ने आरोपित कार चालक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पता चला है कि वारदात के समय छात्र का पिता और उसके रिश्तेदार भी वहीं थे।

छात्र को बचाने पहुंचे एक युवक की बाजू में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है। गोलीकांड के कारण का पता लगाया जा रहा है। एएसआइ हरजीीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।