विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खत्म नहीं हुआ कांग्रेस में आपसी रार? अमृतसर में सचिन पायलट व परगट सिंह का पहला दौरा; पोस्टरों से गायब दिखे दिग्गज

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:19 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद सचिन पायलट और परगट सिंह ने पहली बार अमृतसर का दौरा किया।

अमृतसर पहुंचे पायलट-परगट, संगठन को मजबूत करने पर जोर।

अमृतसर पहुंचे पायलट-परगट, संगठन को मजबूत करने पर जोर।

HighLights

  1. सचिन पायलट और परगट सिंह का अमृतसर दौरा

  2. धार्मिक स्थलों पर माथा टेका, शांति की कामना

  3. कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

जागरण टीम, अमृतसर। प्रदेश कांग्रेस में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश प्रधान परगट सिंह ने वीरवार को पहली बार अमृतसर का दौरा किया। दोनों नेताओं ने धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पंजाब में शांति, खुशहाली और भाईचारे की कामना की।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके संगठन को मजबूत करने और लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की।

सचिन पायलट और परगट सिंह श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर, सेंट पाल चर्च और भगवान वाल्मीकि तीर्थ पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता ज्ञानी टी स्टाल भी गए, जहां चाय की चुस्कियों के बीच कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बातचीत की।

80944877

नेताओं ने स्थानीय राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। प्रदेश कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने जिला कांग्रेस शहरी प्रधान सौरभ मदान मिट्ठू और नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी के घर जाकर उनके परिवारों से मुलाकात की।

80944878

दोनों नेताओं पर हाल ही में मामले दर्ज हुए हैं। दिनेश बस्सी को सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य मामले में जिला कांग्रेस महिला शहरी की पूर्व प्रधान शिवानी शर्मा की शिकायत पर मकबूलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।

80944880

परगट सिंह ने दोनों परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सूरज ठाकुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, तृप्त रजिंदर बाजवा, कार्यकारी प्रधान सुखबिंदर डैनी, डॉ. राजकुमार वेरका, अनिल जोशी, प्रदेश महिला कांग्रेस प्रधान बलजीत कौर, विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह, पूर्व विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया, सुनील दत्ती, हरमिंदर सिंह गिल, जुगल किशोर, संजीव अरोड़ा, राजकंवलप्रीत लक्की, पूर्व जिला कांग्रेस देहाती प्रधान भगवंत पाल सच्चर, पार्षद विकास सोनी, पवन चौधरी, जिला महिला कांग्रेस प्रधान रजनी शर्मा, पूर्व पार्षद रीना चोपड़ा, बब्बी पहलवान, दिलराज सिंह सरकारिया, जसबीर सिंह डिंपा, पवन द्रविड़ सहित कई नेता मौजूद रहे।

दोनों नेताओं के स्वागत में कांग्रेसियों ने लगवाए होर्डिंग

प्रदेश कांग्रेस में एकजुटता का संदेश देने के लिए वीरवार को नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश प्रधान प्रगट सिंह वीरवार को अमृतसर पहुंचे। दोनों नेताओं के स्वागत में कांग्रेसियों ने शहर के हर हिस्से में होर्डिंग्स लगवाए गए। इन होर्डिंग्स में कहीं सांसद औजला तो किसी होर्डिंग में पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी गायब दिखे।

80944839

यही नहीं पूर्व विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया के फोटो वाले होर्डिंग्स में से भी सांसद औजला की तस्वीर गायब थी। वहीं, कुछेक में पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की फोटो भी साथ-साथ नहीं दिखी।