विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरबंस लाल खन्ना का बलिदान सबके लिए प्रेरणा: अश्वनी शर्मा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Apr 2022 07:12 PM (IST)

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शहीद हरबंस लाल खन्ना को बलिदान दिवस पर जिला भाजपा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरबंस लाल खन्ना का बलिदान सबके लिए प्रेरणा: अश्वनी शर्मा
हरबंस लाल खन्ना का बलिदान सबके लिए प्रेरणा: अश्वनी शर्मा

जागरण संवाददाता, अमृतसर: पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शहीद हरबंस लाल खन्ना के बलिदान दिवस पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने शहीद हरबंस लाल खन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि शहीद हरबंस लाल खन्ना पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने आतंकवाद के काले दौर में निडर होकर संघर्ष किया। उनके संघर्ष एवं लोकप्रियता से परेशान आतंकियों ने खन्ना की उनके अंगरक्षक समेत गोली मारकर हत्या कर दी। उनका यह बलिदान कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं शहीद हरबंस लाल खन्ना जी के दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव राहुल महेश्वरी, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, कंवरबीर सिंह मंजिल, जिला महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिदर सिंह पिटू, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डा. राम चावला, कुमार अमित, पूर्व चेयरमैन संजीव खन्ना, भाजपा के अमृतसर पूर्वी से चुनाव लड़े प्रत्याशी जगमोहन सिंह राजू, स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक तरुण अरोड़ा, बलदेव धवन आदि उपस्थित थे।