विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुद्वारा सुधार लहर भाग-2 के तहत आज श्री अकाल तख्त में अरदास, अकाली दल पुनर्सृजित के नेता उठाएंगे पंथक मुद्दे

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:25 AM (IST)

रुद्वारा सुधार लहर भाग-2 के तहत आज अकाली दल पुनर्सृजित के प्रमुख नेता श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास करेंगे। ...और पढ़ें

श्री अकाल तख्त साहिब।

श्री अकाल तख्त साहिब।

HighLights

  1. अकाली दल पुनर्सृजित के नेता श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेंगे।

  2. 'गुरुद्वारा सुधार लहर भाग-2' के तहत अरदास की जाएगी।

  3. पंथक संस्थाओं के प्रबंधन और दुरुपयोग पर मुद्दे उठेंगे।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध से जुड़ी हालिया घटनाओं को लेकर ‘गुरुद्वारा सुधार लहर भाग-2’ के तहत आज अकाली दल पुनर्सृजित अकाली दल के नेता श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेंगे। यह इस अभियान का चौथा दिन होगा। इस दौरान पुनसृ श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास भी की जाएगी।

कार्यक्रम में करनैल सिंह पीरमुहम्मद, रणजीत सिंह औलख, अमनिंदर सिंह बन्नी बराड़, प्रितपाल सिंह कोहली, डॉ. मुख्तियार सिंह भुल्लर, करनैल सिंह भावड़ा, जसपाल सिंह, हरदेव सिंह हामिद, जसबीर सिंह भुल्लर, गुरजिंदर सिंह टाहलीवाला, जत्थेदार चरण सिंह, गुरभेज सिंह अबोहर, रजिंदर सिंह राजा और सविंदर सिंह संधू सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम! पाकिस्तान से भेजी AK-47 और दो हैंड ग्रेनेड रिकवर, अमृतसर में एक तस्कर अरेस्ट

पंथक संस्थाओं के प्रबंध, उनकी मान-मर्यादा तथा कथित दुरुपयोग से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। साथ ही इन मुद्दों को लेकर सिख संगत में व्याप्त चिंता और रोष को भी सामने रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather 4th October: मानसून ने ली विदाई! दिन का तापमान हुआ स्थिर, रातें सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक गर्म

पंथक मर्यादा और संस्थाओं के दुरुपयोग पर उठे सवाल

इस कार्यक्रम में नेताओं की तरफ से सिख पंथ की प्रमुख संस्थाओं के संचालन, उनकी प्राचीन मान-मर्यादा की रक्षा और उनके कथित दुरुपयोग से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नेताओं का कहना है कि वर्तमान में धार्मिक संस्थाओं के प्रबंध को लेकर सिख संगत के मन में गहरी चिंता और भारी रोष व्याप्त है। इस अरदास के माध्यम से संगत की उसी भावना और आवाज को अकाल पुरख के समक्ष रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- राजा वड़िंग के बाद परगट सिंह के सिर सजेगा ताज: इसी हफ्ते होगी ताजपोश, पायलट समेत जुटेगा पूरा नेतृत्व