Move to Jagran APP

ससुरालियों से दुखी हो विवाहिता ने जहर निगल दी जान, हत्या का लगाया आरोप

थाना मोहकमपुरा के अधीन आते इलाका बिल्ले वाला चौक में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 04:30 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 04:30 AM (IST)
ससुरालियों से दुखी हो विवाहिता ने जहर निगल दी जान, हत्या का लगाया आरोप
ससुरालियों से दुखी हो विवाहिता ने जहर निगल दी जान, हत्या का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, अमृतसर: थाना मोहकमपुरा के अधीन आते इलाका बिल्ले वाला चौक में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी में झगड़ा रहता था। इसी के चलते उसने अपने घर में वीरवार को कोई जहरीली चीज निगल ली। वह गर्भवती थी और पति उसे गर्भपात करवाने के लिए कहता था। इसी कारण दोनों में झगड़ा हुआ। थाना मोहकमपुरा के प्रभारी सुखदेव सिंह ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रूबीना (21) निवासी न्यू प्रीत नगर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मृतका के पति राजेश कुमार और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिवार का आरोप है कि लड़की गर्भवती थी।

loksabha election banner

पिता त्रिभूवन का कहना है कि उनकी बेटी की शादी सात मई 2021 को राजेश कुमार के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में सब कुछ किया था। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति अक्सर उसकी बेटी के साथ झगड़ता रहता था। कई बार उनकी बेटी ने उन्हें इस बारे में बताया भी था। वह अपनी बेटी को ही इस बारे समझा देते थे, लेकिन इसके बावजूद उसका पति लड़ाई करता रहता था। वीरवार को भी इनका झगड़ा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी जहर देकर हत्या की गई है। भाई ने कहा, बहन को टार्चर करते थे ससुराली

मृतका के भाई सतिदर कुमार ने कहा कि शादी के एक महीने तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद उसकी बहन के साथ ससुराली टार्चर करते रहते थे। उसने आरोप लगाया कि राजेश कुमार अक्सर उसकी बहन को कहता रहता था कि जाओ जाकर मर जाओ। वह गर्भवती थी और वह उसे कहता था कि गर्भपात करवा दे, लेकिन उसकी बहन ऐसा नहीं करना चाहती थी। उसका मकसद था कि उसकी बहन का बच्चा मर जाएगा तो यह खुद ही मर जाएगी। उन्होंने कहा कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: थाना प्रभारी

थाना मोहकमपुरा के प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मृतका के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.