Move to Jagran APP

देशभर के धार्मिक स्थल संगत के लिए खोले जाए : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि संगत की धार्मिक भावनाओं को मुख्य रखते हुए देश भर के सभी धार्मिक स्थान खोल देने चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:51 PM (IST)
देशभर के धार्मिक स्थल संगत के लिए खोले जाए : ज्ञानी हरप्रीत सिंह
देशभर के धार्मिक स्थल संगत के लिए खोले जाए : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

जागरण संवाददाता, अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि संगत की धार्मिक भावनाओं को मुख्य रखते हुए देश भर के सभी धार्मिक स्थान खोल देने चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति का एक बयान प्रकाशित हुआ था जिसमें उन्होंने धार्मिक स्थानों को भी जरूरी सेवाओं के दायरे में रखा है। भारत में भी धार्मिक स्थान खोले जाने चाहिए। यहां पर संगत को अपने धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए कोई मुश्किल नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि धार्मिक संस्थानों में शरीरिक दूरी बनाए रखने की जिम्मेवारी प्रबंधकों पर फिक्स करनी चाहिए। लॉकडाउन के चलते पाकिस्तान में फंसे भारतीयों के संबंध में सिंह साहिब ने कहा कि सरकार को चाहिए कि उनको भारत वापस लाया जाए।

उन्होंने कहा कि छह जून को घल्लूघारे के संबंध में फैसला सरकार के निर्णय के बाद ही लिया जाएगा। अगर सरकार लॉकडाउन खोलती है तो घल्लूघारा दिवस भव्य रूप में आयोजित हो सकता है। अन्यथा यह कार्यक्रम सांकेतिक रूप में ही मनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.