गुरु नानक जंयती पर रोशनी से दमक उठा गोल्डन टेंपल, अमृतसर में आस्था की डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु; देखें VIDEO
अमृतसर का गोल्डन टेंपल श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य सजावट और श्रद्धालुओं की भीड़ से जगमगा उठा।

गुरु नानक देव जी की जयंती पर गोल्डन टेंपल पहुंचें श्रद्धालु (फोटो- एजेंसी)
HighLights
गोल्डन टेंपल में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व
फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा पूरा परिसर
श्रद्धालुओं की भारी भीड़, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। अमृतसर के गोल्डन टेंपल में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य सजावट और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।
पूरे परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इस बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु अरदास के लिए और पवित्र सरोवर में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
गोल्डन टेंपल के आसपास का आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा है। अमृतसर का नजारा कुछ ऐसा था कि पूरा इलाका रोशनी से जगमगाया हुआ है, जिसके बीचोंबीच गोल्डन टेंपल चमक रहा है और उसके चारों ओर आतिशबाजी हो रही है। गुरुपर्व को मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृतसर में मौजूद हैं।
बता दें कि सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिया के दिन गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने एक ओंकार, प्रेम, एकता, निस्वार्थ सेवा और समानता का संदेश समस्त विश्व को दिया था।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा रहने वाली शिक्षाएं इंसानियत को रास्ता दिखाती हैं और लोगों को दया, एकजुटता और सबकी भलाई पर आधारित समाज बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा,
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी हमेशा रहने वाली शिक्षाएं इंसानियत को रास्ता दिखाती हैं। उनका संदेश हमें दया, एकजुटता और सबकी भलाई पर आधारित समाज बनाने के लिए प्रेरित करे। पोस्ट में उन्होंने वीडियो मैसेज भी भेजा है।
Warm greetings on the auspicious occasion of Sri Guru Nanak Dev Ji's Parkash Purab. His timeless teachings continue to guide humanity. May his message inspire us to build a society rooted in kindness, togetherness and the welfare of all. ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਨਿੱਘੀਆਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਦੀਵੀ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦਾ ਮਾਰਗ-ਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਸਾਨੂੰ ਦਇਆ, ਆਪਸੀ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ’ਤੇ ਆਧਾਰਿਤ ਸਮਾਜ ਸਿਰਜਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦਾ ਰਹੇ।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026
इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को बधाई दी और उनसे समानता, सद्भाव, करुणा और मानवता की सेवा की उनकी शिक्षाओं को मानने की अपील की। भारत की राष्ट्रपति के एक्स हैंडल के मुताबिक, उन्होंने इस मौके पर देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। ऑफिशियल हैंडल ने लिखा,गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।