विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात को जबरन महिला के घर में घुसे गांव के दो युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 03:38 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 07:23 PM (IST)

दो युवक रात को महिला के घर में घुसे और उसे हवस का शिकार बनाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि ...और पढ़ें

रात को जबरन महिला के घर में घुसे गांव के दो युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म
रात को जबरन महिला के घर में घुसे गांव के दो युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, अजनाला [अमृतसर]। गांव के ही दो युवक रात को एक महिला के घर में घुसे और अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारने की धमकी दी और इसके बाद महिला से गैंगरेप किया। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी। जांच के बाद मामला दर्ज कर दिया गया है।

महिला के मुताबिक उसका पति आपराधिक मामले में जेल में बंद है। पति के जेल में रहने के कारण गांव में रहने वाला मुख्तियार सिंह उस पर बुरी नजर रखता है। 15 जून की रात वह अपने घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान मुख्तियार सिंह अपने साथी लखबीर सिंह उर्फ काला के साथ घर में जबरदस्ती घुस आया।

यह भी पढ़ें: विवाह मंडप पर 'बालिका बधू' का हंगामा, चकमा देकर पहुंची पुलिस के पास

घर में घुसते ही दोनों उससे अश्लील हरकतें करने लगे। उसने विरोध किया तो वह उसे धमकियां देने लगे। इसके बाद दोनों ने उसे सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। मेडिकल जांच दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटना के 20वें दिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: साली से करता है अश्‍लील हरकतें, परेशान पति ने पुलिस में दी श्‍ािकायत