चार भारतीय पाक की कुख्यात कोट लखपत जेल से रिहा हाेकर वतन लौटे
पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद चार भारतीय रिहा होने के बाद भारत लौट आए। वे वाघा बोर्डर के रास्ते भारत पहुंचे।
जेएनएन, अमृतसर। पाकिस्तान के लाहौर की कुख्यात कोट लखपत जेल से रिहा होकर चार भारतीय नागरिक वाघा सीमा के रास्ते देश लौटे। यहां पहुंचने पर सुरक्षा एजेंसियों ने इनको मीडिया से दूर ही रखा। इन चारों को गलती से पाकिस्तान सीमा में घुसने पर पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया था। इसके बाद उनकाे कोट लखपत जेल में बंद कर दिया गया थाा।
चारों व्यक्ति अलग-अलग समय भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान में घुस गए थे। रिहा होकर आए लाेगों मेा राजस्थान के श्रीगंगानगर (राजस्थान) के सरजा राम, जम्मू - कश्मीर के पुंछ के गांव बडगांव निवासी मोहम्मद लकबूस व अफजल मजीद तथा आरएस पुरा सेक्टर का सोहन लाल शामिल हैं। वे जैसे ही वाघा सीमा पार कर अटारी पहुंचे तो उन्हें सीधे इमिग्रेशन विभाग में ले जाया गया। कागजी कार्रवाई के बाद चारों को अपने घरों के लिए रवाना कर दिया गया।
पाकिस्तान की कोट लखपत जेल से रिहा होने के बाद देश लौटा भारतीय नागरिक।