खराब मौसम के कारण दुबई और शारजाह की फ्लाइट डायवर्ट होकर अमृतसर पहुंची
अमृतसर : चंडीगढ़ में सोमवार को मौसम खराब होने के चलते दुबई और शारजाह की फ्लाइट डायवर्ट होकर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 08:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर
चंडीगढ़ में सोमवार को मौसम खराब होने के चलते दुबई और शारजाह की फ्लाइट डायवर्ट होकर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड की। इसके अलावा मुंबई और बंगलुरु से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने वाली दो अन्य उड़ानों को भी अमृतसर डायवर्ट किया गया। दुबई से फ्लाइट संख्या 6ई074, शारजाह से फ्लाइट संख्या आइएक्स-188, मुंबई से एआई 621 और बंगलुरु से आई5-1826 ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी, लेकिन वहां मौसम ठीक नहीं होने के चलते उक्त चारों फ्लाइट्स ने अमृतसर एयरपोर्ट पर अलग-अलग समय पर लैंड किया। मौसम ठीक होने पर उक्त फ्लाइट्स चंडीगढ़ के लिए टेक-आफ कर गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें