घर में जलाई जोत से लगी आग
सवांक मंडी के पास जम्मू वाली गली में मंगलवार की सुबह एक घर की तीसरी मंजिल पर एकाएक आग लग गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 08:27 PM (IST)
जासं, अमृतसर : सवांक मंडी के पास जम्मू वाली गली में मंगलवार की सुबह एक घर की तीसरी मंजिल पर एकाएक आग लग गई। आग लगने का कारण घर के मंदिर में जलाई गई जोत बताया जा रहा है। घटना के बारे में पता चलते ही ढाब वस्ती राम सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अर¨वद ¨सह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। मंगलवार की सुबह उन्होंने कमरे में जोत जलाई थी। एकाएक जोत से आग घर को लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें