Move to Jagran APP

रवीना टंडन, फराह खान व भारती सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, बाइबल के शब्‍द पर टिप्‍पणी से विवाद, सड़कों पर उतरे लोग

अभिनेत्री रवीना टंडन फिल्‍म निर्माता और निर्देशक फराह खान व कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया है। उन पर ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 09:54 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 09:28 AM (IST)
रवीना टंडन, फराह खान व भारती सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, बाइबल के शब्‍द पर टिप्‍पणी से विवाद, सड़कों पर उतरे लोग

अजनाला (अमृतसर), जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और फिल्म निर्माता व निर्देशक फराह खान एक मामले में फंस गए हैं। तीनों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है। यह एफआइआर ईसाई संगठनों की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ एक टीवी शो के दौरान ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं  आहत करने का आरोप लगाया गया है।

loksabha election banner

 बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और फिल्म निर्माता व निर्देशक फराह खान के खिलाफ अजनाला थाना पुलिस ने बुधवार रात केस दर्ज किया। ईसाई संगठनों ने आरोप लगाया है कि रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान ने कुछ दिन पहले एक चैनल पर ईसाई समुदाय के खिलाफ अपशब्द कहे थे।

एसएसपी (देहात) विक्रम दुग्गल ने बताया कि ईसाई संगठनों की शिकायत पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फराह खान एक टीवी चैनल पर एक शो की एंकर है। इस टीवी शो के दौरान तीनों ने बाइबल के एक शब्‍द को लेकर आपत्तिजनक बातें की।

ईसाई संगठनों द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि शो को होस्‍ट कर रही फराह खान ने कॉमेडियन भारती और रवीना को एक अंग्रेजी शब्‍द लिखने को कहा। दोनों ने ब्‍लैकबोर्ड पर इस शब्‍द की स्पेलिंग लिखा। यह शब्‍द पवित्र बाइबल से लिया गया था। रवीना टंडन ने शब्‍द की स्‍पेलिंग सही लिखी, लेकिन भारती ने गलत स्‍पेलिंग लिखा। भारती सिंह इस शब्‍द का मतलब नहीं जानती थीं। उन्होंने इसका मतलब बताते हुए मजाक उड़ाया। रवीना और फराह भी उनके इस मजाक में शामिल हुईं।

ईसाई संगठनों का कहना है कि फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह ने इस तरह पवित्र बाइबल के शब्‍द का मजाक बनाकर ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। ईसाई संगठनों के इसके लिए फराह खान, भारती सिंह और रवीना टंडन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सड़कों पर उतरे ईसाई समुदाय के लोग

 वहीं, इस मामले में फराह खान, भारती सिंह व रवीना टंडन के खिलाफ ईसाई समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए हैं। तीनों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में अमृतसर के अजनाला थाने में केस दर्ज होने के बाद गुरदासपुर के कस्बा कलानौर, फिरोजपुर और अमृतसर में समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। अमृतसर के गुमटाला बाईपास स्थित सेंट मैरी चर्च में क्रिश्चियन कम्युनिटी ने प्रदर्शन के दौरान तीनों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

अमृतसर में ईसाई समुदाय के नेता डॉ. सुभाष थोबा ने कहा कि फराह, रवीना व भारती ने पावन शब्द 'हलेलुइया' का अपमान किया है। दुनियाभर में बसे क्रिश्चियन इस घटना से आहत हैं। भारत में सभी धर्मों का मान-सम्मान होता है। ईसाई समुदाय के लोग भी हर धर्म का सम्मान करते हैं। हम यह कभी सहन नहीं करेंगे कि हमारे धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक प्रचार किया जाए। डॉ. थोबा ने कहा कि तीनों ने यूट्यूब चैनल पर एक कॉमेडी प्रोग्राम में ईसाई धर्म के शब्द का गलत प्रयोग किया। इसके विरोध में बीते बुधवार को भी अमृतसर में प्रदर्शन किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.