विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar Crime: महिला SHO पर तलवार से किया हमला, दो गुटों का झगड़ा सुलझाने गई थीं वेरका थाना प्रभारी

Published: Sat, 03 Aug 2024 12:27 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2024 12:54 PM (IST)

Amritsar Crime पंजाब के अमृतसर में वेरका थाने की महिला एसएचओ पर हमलावरों ने तलवारों से हमला कर बुरी तरह ...और पढ़ें

अमृतसर में महिला एसएचओ पर तलवार से किया वार
अमृतसर में महिला एसएचओ पर तलवार से किया वार

जागरण संवाददाता, अमृतसर। Amritsar Crime News: Amritsar Crime News: वेरका थाने की एसएचओ अमनजोत कौर पर शुक्रवार की देर रात कुछ लोगों ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पता चला है कि दो गुटों का झगड़ा सुलझाने पहुंची महिला थाना प्रभारी पर तलवारों और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया है। फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंढाल गांव में दो गुटों में चल रहा था झगड़ा

उधर, पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। उधर, महिला थाना प्रभारी अमनजोत कौर को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली थी कि मुंढाल गांव के पास दो गुटों में झगड़ा चल रहा है।

इसके बाद वे अपनी सरकारी गाड़ी में एक अन्य पुलिसकर्मी को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच गईं। वे दोनों पक्षों को भविष्य में झगड़ा ना करने की नसीहत देने लगीं। आरोप है कि झगड़ा करने वाले दोनों आरोपी नशे में धुत थे।

तलवारों से किया हमला

महिला एसएचओ की बातें सुनकर दोनों गुटों के सदस्यों ने उन पर तलवारों और दातों से हमला कर जख्मी कर दिया। महिला एसएचओ के साथ उनके सहायक को भी मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश में छत गिरने से मुक्तसर में बड़ा हादसा, कमरे में सो रहा परिवार मलबे में दबा, छह की हालत गंभीर

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिला थाना पारिवारिक को किसी तरह अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।