किसानों का डीसी कार्यालय के बाहर धरना
किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किए जाने के खिलाफ किरती किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया।
जासं, अमृतसर:किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किए जाने के खिलाफ किरती किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान पंजाब व केंद्र सरकार की किसान व कृषि विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस से पहले किसानों की ओर से शहर में एक रोष मार्च भी निकाला गया। प्रदर्शनकारी किसानों ने संगठन के झंडे व अपनी मांगों को लेकर बैनर उठाए हुए थे।
प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के नेता धनवंत ¨सह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की साथ चुनावों के दौरान किए गए वायदों को लागू करने के लिए गंभीर नहीं है। किसानों का सारा कर्ज माफ करने से सरकारें भाग रही है। यहां तक के मोदी की ओर से लोकसभा चुनावों से पहले स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का ऐलान किया था। परंतु अब पांच वर्षो तक सत्ता का आनंद भोग के बाद भी आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए मोदी सरकार ने कोई पहल नहीं की है। उल्टा कृषि सेक्टर को तबाह करने वाली नीतियों को लागू करना शुरू कर दिया है। किसानों की ओर से आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्याएं करने की घटना लगातार जारी है। इन पर कंट्रोल करने के लिए सरकार कोई भी गंभीरता नहीं दिखा रही है। किसान संघर्षो के दौरान किसानों पर दर्ज मामलो को रद्द नही किया जा रहा है।