पूर्व मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला राम तीर्थ में हुए नतमस्तक
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शनिवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलदेव राज चावला राम तीर्थ में नतमस्तक हुए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 08:52 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 08:52 PM (IST)
जासं, अमृतसर : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शनिवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलदेव राज चावला राम तीर्थ में नतमस्तक हुए। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने विश्व का पहला श्लोक 'रघु कुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए' लिखा। मान्यता है कि भगवान राम द्वारा सीता माता का परित्याग करने के यहीं भगवान वाल्मीकि ने उन्हें आश्रय दिया और यहीं लव और कुश का जन्म हुआ था। इसी आश्रम में लव और कुश को शस्त्र की शिक्षा दी गई। इस अवसर पर भाजपा देहाती अध्यक्ष हरदयाल सिंह औलख भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें