चंडीगढ़ में हुई डॉ. राजकुमार वेरका की ताजपोशी
मॉडल कोड आफ कंडक्ट को शहर में लागू करवाने के लिए नगर निगम ने भी कमर कस ली है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह मंगलवार को चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित वेयर हाउसिग कॉरपोरेशन पंजाब के दफ्तर पहुंचे। नवनियुक्त चेयरमैन विधायक डॉ. राजकुमार वेरका को शुभकामनाएं दीं। कैप्टन अमरिदर सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि डॉ. वेरका अपना कार्य बखूबी निभाएंगे। वेरका ने विश्वास दिलाया कि वह अपना यह कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे।
गौरतलब है कि डॉक्टर वेरका पहले भी नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट भारत सरकार में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपने उस समय के दौरान बहुत नाम कमाया था। गरीब लोगों को इंसाफ दिलाने का कार्य किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा, कैबिनेट मंत्री सुखविदर सिंह सुख सरकारिया, कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धरमसोत, कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया, अमृतसर शहरी कांग्रेस जिला प्रधान जतिदर सोनिया, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, संजीव अरोड़ा, राजीव सहगल, बब्बी पहलवान, अमन शर्मा, गौतम मजीठिया, बीर दविदर सिंह, विकास दत्त सहित सभी परिवार के सदस्य मौजूद थे।