एक वर्ष में 500 रोबोटिक सर्जरी कर पहले पंजाबी सर्जन बने डॉ. अवतार सिंह
अमनदीप ग्रुप ऑफ हास्पिटल के चीफ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अवतार सिंह एक वर्ष में 500 रोबोटिक सर्जरी करने वाले विश्व के पहले पंजाबी सर्जन बन गए हैं। यह चिकित्सा जगत में बहुत बड़ी कीर्तिमान है।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : अमनदीप ग्रुप ऑफ हास्पिटल के चीफ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अवतार सिंह एक वर्ष में 500 रोबोटिक सर्जरी करने वाले विश्व के पहले पंजाबी सर्जन बन गए हैं। यह चिकित्सा जगत में बहुत बड़ी कीर्तिमान है। यह जानकारी अमनदीप ग्रुप के प्रतिनिधि ने समागम के दौरान दी। डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि एक वर्ष पहले मैंने जो लक्ष्य अपने लिए निर्धारित किया था, उसको पूरी मेहनत व लग्न के साथ टीम की सहायता से पूरा किया है। कोई भी लक्ष्य बड़ा नही होता है। एक वर्ष में घुटने बदलने की 500 से भी अधिक सर्जरी रोबोट तकनीक से कर दिखाई है। इससे यह सिद्ध होता है कि लोगों ने घुटने बदलने की पारंपरिक तकनीक की तुलना में रोबोट तकनीक को प्राथमिकता दी है। इसके पीछे रोबोट तकनीक के बहुत फायदे हैं। यह विश्व में घुटने बदलने वाली सबसे आधुनिक तकनीक है। इस तकनीक में हड्डी को काटा नहीं जाता, जिस से इसकी कुदरती मजबूती कायम रहती है। चीरा आम सर्जरी के मुकाबले बहुत छोटा होता है जिस से खून बहुत कम निकलता है, मरीज बहुत जल्दी ठीक हो कर अपने दैनिक कार्य कर सकता है, सब से बढ़ा फायदा यह होता है कि इस में मानवीय गल्ती की कोई संभावना नहीं होती। इस मौके पर डा. जसपाल सिंह संधू, डा. रवि महाजन, प्रिसिपल नानक सिंह व डा. पीसी अरोड़ा और अन्य उपस्ििात थे।