ट्रंप के भारत दौरे की अमृतसर में भी दिख रही झलक, रूबल नेे तैयार की विशालकाय पेंटिंग
अमृतसर के प्रसिद्ध पेंटिंग आर्टिस्ट जगजोत सिंह रूबल नेे ट्रंप की विशालकाय पेंटिंग तैयार की है। इस पेंटिंग की लंबाई 10 फुट और चौड़ाई 7 फुट है।
अमृतसर [राघव शिकारपुरिया]। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। विश्व के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति के भारत दौरे को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रंप के भारत दौरे को लेेेेकर लोग भी उत्साहित हैं। अपनेे दौरे के दौरान हालांकि ट्रंप गुरुनगरी अमृतसर नहीं आएंगे, लेकिन यहां भी उनके आने की झलक देखी जा सकती है।
अमृतसर के प्रसिद्ध पेंटिंग आर्टिस्ट जगजोत सिंह रूबल नेे ट्रंप की विशालकाय पेंटिंग तैयार की है। इस पेंटिंग की लंबाई 10 फुट और चौड़ाई 7 फुट है। रूबल को इस पेंटिंग बनाने के लिए 20 दिनों का समय लगा। रूबल का कहना है कि उनकी इच्छा इस पेंटिंग को अमेरिका की आर्ट गैलरी में प्रदर्शित करना है।
उन्होंने कहा कि वह भारत-अमेरिका के संबंधों को और अधिक मजबूती मिले इसकी कामना करते हैं। रूबल को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल व प्रणव मुखर्जी द्वारा प्रशंसा पत्र हासिल है। वह कई इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके हैं।
रूबल हिंदी सिनेमा के सुनहरे सौ सालों के फिल्मी सफर के बारे में पेंटिंग बना चुके हैं। पेंटिंंग के जरिये उन्होंने बताया कि पंजाब के कितने सितारे बीते सौ सालों में हिंदी सिनेमा में चमके। सुल्तानविंड निवासी रूबल की बनाई पेंटिंग राष्ट्रपति भवन में दिखती है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें