स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फॉर्म के सदस्य बने दिनेश बस्सी
पंजाब सरकार ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी को स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फॉर्म का मेंबर मनोनीत किया है।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : पंजाब सरकार ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी को स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फॉर्म का मेंबर मनोनीत किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिदरा ने दिनेश बस्सी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
दिनेश बस्सी ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरेंगे। गुरु नगरी के सर्वपक्षीय विकास के लिए तन मन से काम करेंगे। गुरु नगरी का सर्वांगीण विकास उनका मकसद है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने कई जन हितैषी कार्य किए हैं। उनका दरबार हर वक्त लोगों के लिए खुला है। वह जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए कैंप ऑफिस का शुभारंभ करने जा रहे हैं, जहां लोगों की शिकायतों का तत्काल निपटारा होगा।