जिला यूथ कांग्रेस ने की बैठक
जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान आदित्य दत्ती के साथ रविवार को विधानसभा हलका उत्तरी में आयोजित यूथ कार्यकर्ताओं की बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : कांग्रेस पार्टी किसान व मजदूर हितैशी है, जिसके चलते लंब समय तक देश में कांग्रेस ने शासन किया है और आने वाले समय में देश की जनता दोबारा कांग्रेस पार्टी के हाथ में देश की सत्ता सौंपेंगी। जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान आदित्य दत्ती के साथ रविवार को विधानसभा हलका उत्तरी में आयोजित यूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में यूथ कांग्रेसी नेता अक्षय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के विषय पर अकाली-भाजपा गठबंधन टूटने से लोगों की उम्मीदें टूट चुकी हैं, क्योंकि दोनों ही पार्टियों की रणनीति अलग-अलग है। साल-2022 को पंजाब में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाने में यूथ अहम रोल निभाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें