Move to Jagran APP

कांग्रेस नहीं प्रशासन और पुलिस लड़ रही निकाय चुनाव : प्रभात झा

जागरण संवाददाता, अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रभारी व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कह

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 09:42 PM (IST)
कांग्रेस नहीं प्रशासन और पुलिस लड़ रही निकाय चुनाव : प्रभात झा
कांग्रेस नहीं प्रशासन और पुलिस लड़ रही निकाय चुनाव : प्रभात झा

जागरण संवाददाता, अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रभारी व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जगह प्रशासन और पुलिस चुनाव लड़ रही है। काग्रेस नेता विरोधी पार्टी के लोगों को धमकी दे रहे है। पंजाब में ऐसा लग रहा है जैसे राजनीतिक इमरजेंसी लग गई हो। लोगों का जनादेश लेकर सरकार बनाने वालों को लगता है कि अब चुनाव पर विश्वास नहीं रहा और वह प्रशासन के माध्यम से जनादेश को हाइजेक करना चाहते है। झा वीरवार को भाजपा कार्यालय खन्ना स्मारक में पत्रकार वार्ता में मौजूद थे।

loksabha election banner

प्रभात झा ने कहा कि स्वतंत्र चुनाव लोकतंत्र की आत्मा होती है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को जो जनादेश मिला, उसे हमने स्वीकार किया। 40 वर्षो के राजनीति करियर में पहली बार पंजाब के हालात देखकर मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि लोगों का जनादेश लेकर सरकार बनाने वाली कांग्रेस के मुख्यमंत्री प्रदेश के निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा के उम्मीदवारों को पुलिस और प्रशासन द्वारा धमकाया गया। भाजपा ने इसका कड़ा नोटिस लिया है और इसकी शिकायत चुनाव आयोग में दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनादेश मिला है और प्रदेश की जनता को स्वतंत्र चुनाव करने का अधिकार है। लोकतंत्र की हत्या किसी कीमत पर नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री केवल कुमार, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आदर्श भाटिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा,सुं¨रदर दुग्गल, पंकज सल्होत्रा, हर्ष खन्ना, ल¨वदर बंटी, मनु ग्रोवर उपस्थित थे ।

बाक्स

चुनाव में अर्धसैनिक बलों की हो तैनाती

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है। उनकी योजना है कि दोपहर 12 बजे के बाद सभी मतदान केंद्रों में उत्पात मचाकर बूथ कैपच¨रग कर ली जाए। इनका लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है। निकाय चुनाव में बने हुए हालातों को देखते हुए भाजपा चुनाव आयोग से मांग करती है प्रदेश में मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए।

बाक्स..

कांग्रेस को सता रहा 18 दिसंबर का भय

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 18 दिसंबर का भय सता रहा है। हिमाचल और गुजरात में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस नेता बौखलाए हुए है और 17 दिसंबर को ही गुंडागर्दी से चुनाव करवाना चाहती है। फिर चाहे नवजोत ¨सह सिद्धू हो या फिर कैप्टन अम¨रदर ¨सह वह इससे बच नहीं सकते हैं। स्वतंत्र चुनाव सभी पार्टियों का अधिकार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.