भाजपा ने दुग्र्याणा शिवपुरी और श्री दुग्र्याणा तीर्थ में चलाया स्वच्छता अभियान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा ने सेवा सप्ताह के तौर पर वीरवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा ने सेवा सप्ताह के तौर पर वीरवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। जिला (शहरी) अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में शिव पुरी श्मशान-घाट, श्री दुग्र्याणा तीर्थ में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक तरुण अरोड़ा ने हिस्सा लिया। जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, उपाध्यक्ष मानव तनेजा, हरविंदर सिंह संधू, सचिव मनोहर सिंह, रघु शर्मा, सपना भंट्टी ने भी सेवा में योगदान दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कहा कि शहर में सेवा के विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जहां सफाई अभियान चलाया जाएगा, वहीं गरीबों की सेवा भी की जाएगी। आज शुरू हुए सेवा सप्ताह की शुरुआत शिव पुरी श्मशान घाट से करते हुए इसके अंदर सफाई की गई। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।
उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में मंडल स्तर पर सेवा कार्य 21 सितम्बर तक चलाए जाएंगे। उन्होंने शहर-वासियों से स्वच्छता अभियान से जुड़कर अपने घरों, दुकानों-व्यापारिक संस्थानों व दफ्तरों के आस-पास के इलाकों में सफाई अभियान चलाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर सन्नी चोपड़ा, रिंकू शर्मा, संदीप अरोड़ा, प्रेम सागर, मानिक अरोड़ा, सत्यन जग्गा, सजन कुमार, गौतम अरोड़ा आदि उपस्थित थे।