सीकेडी ने किया नई शिक्षा नीति का स्वागत
संस्था चीफ खालसा दीवान ने भारत सरकार की ओर से तैयार की गई नई शिक्षा नीति का स्वागत किया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: सिखों की सब से पुरानी धार्मिक संस्था चीफ खालसा दीवान ने भारत सरकार की ओर से तैयार की गई नई शिक्षा नीति का स्वागत किया है। कहा कि यह शिक्षा नहीं प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वपक्षीय विकास में सहायक होगी। नई शिक्षा नीति पर विचार चर्चा करने के लिए दीवान की कार्यकारिणी की बैठक दीवान के अध्यक्ष निर्माल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस में दीवान के पदाधिकारी और शिक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए।
सीकेडी अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि यह शिक्षा नीति भारत के विद्यार्थियों को अंतर राष्ट्रीय शिक्षा मंपदंडों के अनुसार तैयार करेगी। यह भारतीय शिक्षा प्रणाली को मजबूत और नई दिशा देगी। प्राईमरी शिक्षा के पांच वर्ष, भविष्य की तैयारी के लिए तीन वर्ष, मिडल शिक्षा के लिए तीन वर्ष, सेकेंडरी के लिए चार वर्ष को जोड़ा गया है। छात्र का रिपोर्ट कार्ड अकादमिक और व्यवहार तथा मानसिक स्थिति को ध्यान में रख कर 360 डिग्री के आधार पर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि दीवान महसूस करता है कि राष्ट्र को इस तरह की शिक्षा नीति की लम्बे समय से जरूरत थी। छठी कक्षा के बाद ही बच्चों को वोकेशनल शिक्षा के योग्य बनाने में अहम योगदान होगा। बैठक में संस्थान के चेयरमैन भाग सिंह अणखी, सविदर सिंह कत्थूनंगल, सुरिदर सिंह रूमालियांवाला, ड धर्मवीर सिंह आदि पदाधिकारी शामिल हुए।