दहेज प्रताड़ना में पति सहित चार पर केस
दहेज प्रताड़ना में पति सहित चार पर केस दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 11:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : ब्यास पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रइया निवासी जासमीन कौर के बयान पर फिरोजपुर निवासी शमशेर सिंह, सास चरणजीत कौर, ससुर नरिदर सिंह और ननद रजवंत कौर को नामजद किया है। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2020 को उसकी शादी फिरोजपुर के शमशेर सिंह के साथ हुई थी। मायकों वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन आरोपितों ने शादी के दो महीने बाद ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें