Move to Jagran APP

कैप्टन सरकार ने जनता से धोखा किया : खन्ना

। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन को विशेष रूप से शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा मुख्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 01:13 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 06:07 AM (IST)
कैप्टन सरकार ने जनता से धोखा किया : खन्ना
कैप्टन सरकार ने जनता से धोखा किया : खन्ना

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन को विशेष रूप से शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा मुख्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुंचे। खन्ना का कार्यालय पहुंचने पर सुरेश महाजन ने धन्यवाद करते हुए उन्होंने पुष्प-गुच्छ व दोशाला भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, प्रदेश भाजयुमो महामंत्री सलिल कपूर, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, राजेश कंधारी, रमन शर्मा, अश्वनी चोपड़ा, राजीव शालीवान, जोगिदर वाही, मनु ग्रोवर, पवन शर्मा, वरिदर सिंह स्वीटी भी मौजूद थे।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सुरेश महाजन पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। खन्ना ने सुरेश महाजन को पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्कर मोदी सरकार की जनहित नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। जनता को केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब में फिर से भाजपा सरकार बनेगी और जनता इसके लिए पूर्ण रूप से मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है। जन-विरोधी नीतियों और टैक्सों के बोझ तले जनता को दबा कर दो जून की रोटी के लिए भी मोहताज कर दिया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस से बहुत दुखी है। उन्होंने महाजन से आह्वान किया कि भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करके कांग्रेस के भ्रष्टाचार व जन-विरोधी नीतियों से जनता को जागरूक करवाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.