विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैप्टन अम‍रिंदर ने किया सुखबीर बादल का सपना साकार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 10:24 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 10:26 AM (IST)

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर बादल का पानी में चलने वाली बस के परिचालन का सपना ...और पढ़ें

कैप्टन अम‍रिंदर ने किया सुखबीर बादल का सपना साकार
कैप्टन अम‍रिंदर ने किया सुखबीर बादल का सपना साकार

जेएनएन, अमृतसर/तरनतारन। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का सपना साकार कर‍दिया है। हरिके पत्तन में पानी में बस चलाने का पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल का सपना कैप्टन सरकार के समय में साकार हुआ है। अब हरिके क्रूज बस रोजाना चलेंगी और पर्यटक इसका आनंद ले सकेंगे।

बस को असेंबल करने में देरी के कारण इसका संचालन में देरी हुई। पुष्ट सूत्रों के अनुसार विदेश से आने वाले किसी भी चार पहिया वाहन पर करीब 300 फीसद कस्टम ड्यूटी लगती है। पंजाब सहित एक अन्य राज्य के लिए जल बस मंगवाई गईं थीं और ये कस्टम ड्यूटी के फेर में फंस गईं।

हरिके पत्‍तन में पानी में चलने वाली बस।

बाद में इसे शिप बताकर 40 फीसद ड्यूटी देने की बात हुई लेकिन कस्टम विभाग नहीं माना तो केंद्रीय भूतल व परिवहन मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इस पर 100 फीसद कस्टम ड्यूटी देकर इसे गोवा में असेंबल कर पंजाब लाया गया। इसका संचालन शुरू हो सका।

यह भी पढ़ें: मान ने कहा- अब दिल्ली वाले नहीं, आपसी सहमति से होंगे फैसले

-----------

ये होगा किराया और रूट

- 42 सीटर बस का 12 दिसंबर 2016 को तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने किया था रस्मी उद्घाटन
 -अमृतसर से हरिके और वाया वाघा बार्डर से दोबारा अमृतसर- 2000 रुपये प्रति व्यक्ति (साथ में लंच भी)
- केवल हरिके में झील में घूमने का किराया- 800 रुपये प्रति व्यक्ति
- सीनियर सिटीजन और 14 साल से कम आयु के बच्चों के लिए किराये में 25 फीसद की छूट 

यह भी पढ़ें: कुलभूषण के समर्थन में नीरदलैंड जाएंगे पंजाब के वकील