25 जून 1975 की काली रात अब तक नहीं भूली : महाजन
। भाजपा जिला शहरी के प्रधान सुरेश महाजन ने कहा कि 25 जून 1975 की काली रात उन्हें आज तक नहीं भूली जब राष्ट्रपति ने रात 12 बजे देश में इमरजेंसी का एलान किया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
भाजपा जिला शहरी के प्रधान सुरेश महाजन ने कहा कि 25 जून 1975 की काली रात उन्हें आज तक नहीं भूली जब राष्ट्रपति ने रात 12 बजे देश में इमरजेंसी का एलान किया।
उन्होंने कहा कि इससे पहले 12 जून को इलाहाबाद उच्च न्यायलय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर छह वर्ष के लिए बेदखल किया था। बौखलाहट में इंदिरा गांधी ने अदालत के फैसले को षड़यंत्र करार देते हुए 25 जून को डिफेंस आफ इंडिया रूल मीसा एक्ट लागू कर सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक संस्थाओं व समाचार पत्रों पर पाबंदी लगा दी थी। महाजन ने यह शब्द वीरवार को पार्टी कार्यालय में आपातकाल का शिकार हुए लोगों के सम्मान समागम को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दुस्साहस की याद आते ही आज भी लोगों का मन भर आता है। तब न्यायपालिका और विधायिका का भी कोई सम्मान नहीं था। अटल बिहारी वाजपेयी, जय प्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवानी, प्रकाश सिंह बादल तथा जार्ज फर्नाडिस जैसे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया। तब इंदिरा गांधी ने लोगों के मौलिक अधिकार छीन लिए थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में गुरु नानक भवन में आपातकाल के समय के 300 से ज्यादा योद्धाओं का सम्मान किया, जिसमें भाजपा के तत्कालीन संगठन महामंत्री नरेंद्र भाई मोदी उपस्थित हुए थे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव राजेश हनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्धन शर्मा, राजेश कंधारी, सुखमिदर पिटू, मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, सरबजीत शंटी, चंद्र शेखर शर्मा, हरिवंदर संधू, एकता वोहरा, सपना भट्टी, श्रुति विज, सतपाल डोगरा, मनोहर सिंह तथा तरुण अरोड़ा मौजूद थे।