भाजयुमो ने कैप्टन सरकार का पुतला फूंका
। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में वीरवार को हाथी गेट पर कैप्टन सरकार का पुतला फूंका।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में वीरवार को हाथी गेट पर कैप्टन सरकार का पुतला फूंका।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा के आह्वान पर जिला अध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने साथियों के साथ 'कैप्टन तेरे दो ही काज, गुंडागर्दी ते भ्रष्टाचार' के नारे लगाए। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अरोड़ा ने कैप्टन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेसी उन्हें कमजोर नहीं समझें। भाजपा इसका जवाब देने में समक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह और उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपनी तीन साल की नाकामी छिपाने व जनता का ध्यान बंटाने के लिए ऐसे घटिया हथकंडे अपना रही है। युवा कांग्रेसियों ने अमृतसर व लुधियाना में भाजपा कार्यालयों में जबरन घुसकर गुंडागर्दी की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना कहीं न कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और उन पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। कैप्टन सरकार पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमलावरों को अगर जल्द गिरफ्तार न किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल कपूर, जिला भाजपा के प्रवक्ता अंकुश मेहरा, महामंत्री शुभम शर्मा, विपुल हांडा, उपाध्यक्ष गौरव भाटिया, विशाल महाजन, साहिल भारद्वाज, अंशुल खन्ना,साहिल दत्ता, जसविदर चौहान, रोहन तनेजा, रजत चोपड़ा, राहुल खन्ना, हरमीत सिंह, नितीश नैय्यर, अरुण महाजन, ऋषभ शर्मा, गौरव मेहरा आदि मौजूद थे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद थे। रविदर शर्मा