प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष भानु प्रताप पहुंचे गुरुनगरी
प्रदेश भाजयुमो के नवनियुक्त अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सोमवार को महामंत्री दीपांशु घई व बरिदर संधू के साथ अमृतसर पहुंचे।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: प्रदेश भाजयुमो के नवनियुक्त अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सोमवार को महामंत्री दीपांशु घई व बरिदर संधू के साथ अमृतसर पहुंचे। जिला भाजयुमो अध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने पार्टी कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में उनका स्वागत किया।
इसके बाद भानु प्रताप अपनी टीम के साथ दुग्र्याणा मंदिर में माथा टेकने पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ भानु प्रताप को सम्मानित किया। इसके बाद भानु प्रताप अपनी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुरु नागरी पहुंच कर उन्हें बहुत सकून मिला है। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल कपूर, जिला महामंत्री अंकुश मेहरा, अतुल मेहरा, साहिल भारद्वाज, सोनू अरोड़ा, गौरव मेहरा, गगनदीप पूर्वा, ऋषभ शर्मा, शुभम देवगन, शुभम शर्मा, रजत चोपड़ा, कुनाल तालवाड, दिनेश अरोड़ा, करण कपिला, नितीश नय्यर भी उपस्थित थे।