Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amritsar Political News: सुनील जाखड़ ने आप सरकार को घेरा, कहा - 'जहां पुलिस नहीं सुरक्षित, जनता का क्या ही हाल होगा'

    स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी नेताओं और वर्करों के साथ बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने जमकर पंजाब सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज महिलाएं घरों से बाहर निकलने से डरती हैं। जहां राज्य में पुलिस नहीं सुरक्षित वहां की जनता का क्या हाल हो सकता है।

    By raghav shikarpuriaEdited By: Deepak SaxenaUpdated: Fri, 17 Nov 2023 09:00 PM (IST)
    Hero Image
    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आप सरकार को घेरा।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश-जुनून का संचार करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा पहली बार राज्य की पांचों नगर निगमों के चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और पंजाब की सभी निगमों के वार्डों में में अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार ने पंजाब कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर कर दी है। जंडियाला गुरु थाने में तैनात एएसआई सरूप सिंह की कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई हत्या का हवाला देते हुए जाखड़ ने उनकी हत्या पर शोक जताते हुए कहा कि आज कानून-व्यवस्था की स्थिति शहरों से ज्यादा गांवों में बदतर हो चुकी है। अपराधी, लुटेरे और छीना-झपटी करने वालों के डर से गांवों की महिलाएं घरों से बाहर निकलने से भी डरती हैं। जिस राज्य में पुलिस सुरक्षित नहीं, उस राज्य की जनता का हाल क्या हो सकता है, यह सोच कर भी डर लगता है।

    भगवंत मान राज्य में कानून-व्यवस्था ठीक होने का ढींढोरा पीटते हैं, जबकि राज्य की जनता अब इनके झूठ की सच्चाई को अच्छी तरह जान चुकी है। जाखड़ ने कहा कि मान सरकार ने पंजाब की आर्थिकता को बर्बाद कर दिया है। मान ने कुछ दिन पहले 50,000 करोड़ का नया कर्ज लिया है। यह लोग झूठ के बलबूते सत्ता में आए और अब अपने झूठ को सच साबित करने के लिए रोज़ाना पंजाब की जनता के टैक्स के करोड़ो रुपए को अपने झूठे विज्ञापनों पर खर्च कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: फाइलों में लगी दीमक, कुछ हुईं गुम; तो कुछ चोरी... रिकॉर्ड न मिलने पर हाई कोर्ट ने 23 साल पुराना मामला किया बंद

    जाखड़ ने संधू के नेतृत्व में निकाय चुनाव संबंधी BJP कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

    सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब की जनता और कार्यकर्ताओं का जोश देख कर ऐसा साफ प्रतीत हो रहा है कि पंजाब की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी शुरुआत नगर निगम चुनाव से होगी तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय है। पंजाब की जनता राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीत जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान देगी। हरविंदर सिंह संधू ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ को आश्वासन दिया कि वह तथा उनकी टीम प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में दी गई सभी जिम्मेवारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए गुरुनगरी में भाजपा का मेयर बनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि गुरुनगरी की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, जबकि भाजपा के हाथों में अपना भविष्य सुरक्षित देख रही है, जिसकी शुरुआत इन निगम चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर करेगी। भाजपा नेता राकेश राठौर ने कहा कि राज्य की बिगडी कानून व्यवस्था के चलते लोगों को अपने घरों से निकलना भी दुश्वार हो चुका है। इसलिए अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से धोखा खाई जनता अब भारतीय जनता पार्टी को विकल्प के रूप में देख व चुन चुकी है। पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और पहली बार अपने दम पर पंजाब की सभी नगर निगमों में पूरी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    पंजाब को जल्द मिल सकता है फूल फ्लैश मुख्यमंत्री: जाखड़

    जाखड़ ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले से जहां आप सुप्रीमो व दिल्ली के सीएम अरविंदर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है, वहीं अगर इस घोटाले में केजरीवाल गिरफ्तार हो जाते हैं तो यह पंजाब के लिए भी फायदेमंद होगा क्योंकि पंजाब को कठपुतली सीएम भगवंत मान नहीं बल्कि पंजाब को अपना फुल फलैश मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

    बैठक में हाजिर रहे भाजपा नेता

    इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, भाजपा अमृतसर प्रभारी व रदेश महासचिव राकेश राठौर, प्रदेश महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू सचिव सूरज भारद्वाज, राजिंदर मोहन सिंह छीना, केवल गिल, राकेश गिल, राजेश हनी, बख्शी राम अरोड़ा, रीना जेटली, अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, जसपाल सिंह शंटू, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल संजीव कुमार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ, राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, जसविंदर सिंह ढिल्लों, संजीव खोसला, बलदेव राज बग्गा, अनुज सिक्का, संजय शर्मा, सरबजीत सिंह शंटी, परमजीत सिंह बतरा, मोहित महाजन, पवन कुमार शर्मा, नरिंदर गोल्डी, सविता महाजन, मनोहर सिंह, सतपाल डोगरा, मनीष शूर, राजीव भगत, बलविंदर कुमार बब्बा, राकेश मदान, राज कुमार जॉली, गौरव गिल, शिव कुमार, श्रुति विज, अरविंदर वडैच मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें: Punjab Nagar Nigam Election: कभी भी बज सकता है पांच 5 नगर निगम का चुनावी बिगुल, अगले सप्ताह नोटिफिकेशन आने की संभावना